फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM angry over slow progress of drain construction, warning to the contractor

नाला निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराज हुईं डीएम, ठेकेदार को चेतावनी

Fri, 10 Jun 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
DM angry over slow progress of drain construction, warning to the contractor
कार्यभार संभालने के बाद कलक्ट्रेट का निरीक्षण करतीं डीएम सौम्या अग्रवाल और अन्य। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। नवागत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को चार्ज लेने के बाद सबसे पहले जलनिकासी के लिए शहर में बन रहे नाले के निर्माण की प्रगति जानने निकलीं। उन्होंने एनसीसी तिराहा, कुंवर सिंह चौराहा एवं विकास भवन होते हुए कटहल नाला में पानी निकास के लिए किए जा रहे कार्य को देखा। प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी ली। बेहद धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। कार्य कराने वाली फर्म की सिक्योरिटी मनी में से दो लाख की कटौती करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि जनता के लिए सबसे प्राथमिकता वाले कार्य में इतनी देर अक्षम्य है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि मजदूरों की संख्या, जनरेटर की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि कार्य की प्रगति में तेजी आ सके। ठेकेदार को निर्देश दिया कि हरहाल में बरसात से पहले कार्य पूर्ण करा लिया जाए। सीडीओ को एक्सईएन सिंचाई से इस सम्बन्ध में वार्ता करने को कहा। निरीक्षण में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम राजेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, डिप्टी कलेक्टर राहुल यादव अन्य अधिकारी साथ थे। इससे पहले सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को कोषागार में कार्यभार ग्रहण कर लिया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी टेबलों पर जाकर लिपिकों से जरूरी जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की बेहतरी के अलावा आइजीआरएस पोर्टल पर आई जनशिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण प्राथमिकता होगी। नाला निर्माण व बाढ़ की परियोजनाएं समय से पूर्ण कराने पर विशेष जोर रहेगा। हर अस्पताल पर दवाओं की उपलब्धता व आम जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed