{"_id":"6102e2288ebc3e58763c7dcd","slug":"district-s-first-underground-pump-canal-scheme-will-be-set-up-in-datahan-ballia-news-vns6031819109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतहां में लगेगी जनपद की पहली भूमिगत पंप कैनाल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतहां में लगेगी जनपद की पहली भूमिगत पंप कैनाल योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बैरिया ब्लाक के तिलापुर (दतहां) में जनपद की पहली भूमिगत पंप कैनाल परियोजना स्थापित की जाएगी। 14 किमी लंबी परियोजना को लगभग एक साल पहले ही मंजूरी दी गई थी, लेकिन वित्तीय स्वीकृत न होने से ये अस्तित्व में नहीं आ पाई थी। अब शासन की ओर से 30.63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति देने के साथ ही पहली किस्त में पांच करोड़ धनराशि भी जारी कर दी गई है। धनराशि जारी होने के बाद जल्द ही इसका कार्य शुरू करने की बात कही जा रही है। बैरिया ब्लाक का तिलापुर क्षेत्र कटान से प्रभावित है। सरयू नदी में आने वाली बाढ़ से यहां के किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं जहां सिंचाई को लेकर भी समस्या झेलनी पड़ती है। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग की ओर से यहां भूमिगत पंप कैनाल (जल वितरण प्रणाली) परियोजना की योजना बनाई गई थी। विभाग की ओर से परियोजना का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा दिया गया था। गत वर्ष जुलाई माह में शासन की ओर से इस 30.63 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दे दी गई थी। इसमें 28.79 करोड़ रुपये नबार्ड का अंश था। वित्तीय स्वीकृति नहीं होने से परियोजना पर कोई कार्य शुरू नहीं हो सका था। अब शासन की ओर से पहली किस्त में पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। धनराशि मिलने के बाद परियोजना का कार्य जल्द शुरू करने की बात रही जा रही है।
14 गांवों को होगा लाभ, 1573 हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई
बलिया। 17.80 किमी लंबी ये परियोजना से 14 गांव के लोगों की सीधे लाभ होगा। सिंचाई के लिए संसाधन नहीं होने से यहां के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। फसलें भी प्रभावित होती थीं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना से 1513 हेक्टेयर क्षेत्रफल की सिंचाई की जा सकेगी।
भूमिगत होगी परियोजना, पड़ेगी पाइप
बलिया। 30.63 करोड़ की ये परियोजना पूरी तरीके से भूमिगत होगी। भूमि से लगभग दो मीटर नीचे एक मीटर व्यास की पाइप डाली जाएगी। इसी से पानी की सप्लाई होगी। परियोजना के लिए कुल तीन बीघे भूमि किसानों से ली जाएगी। इस पर स्टाफ क्वार्टर, बिजलीघर आदि का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
परियोजना को एक साल पहला मंजूरी दी गई थी। नबार्ड से बित्त पोषित होने और धनराशि न मिलने के कारण इस पर कार्य शुरू नहीं हो पाया था। अब पांच करोड़ की पहली किस्त की स्वीकृति दी गई है। धनराशि खाते में आते ही परियोजना का कार्य शुरू होगा। किसानों से ली जाने वाली भूमि का अधिग्रहण पहले किया जाएगा। - संजीव कुमार सिंह, एक्सईएन, लघु डाल नहर खंड गाजीपुर