फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District rally showed the cadets skills

जिला रैली में कैडेटों ने दिखाया कौशल

Wed, 23 Dec 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Wed, 23 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
District rally showed the cadets skills
जिला स्काउट गाइड वार्षिक जिला रैली का आयोजन बुधवार को वीर लोरिक  स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि एसीएमओ डा. केडी  प्रसाद ने मार्च पास्ट की सलामी ली। शिविर में छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


 रैली में कुल 22 स्काऊट/गाइड  टीमों ने प्रतिभाग किया। रैली  का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसीएमओ डा.केडी प्रसाद ने झंडारोहण से किया।

इस  दौरान उनके साथ मुख्यायुक्त मेजर दिनेश सिंह तथा कमिश्रर डा. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने मार्चपास्ट की सलामी ली। मुख्यायुक्त मेजर दिनेश सिंह ने कहा कि विगत कई वर्षों से जनपद की  सुसुप्त पड़ी स्काऊटिंग को वर्तमान कार्यकारिणी ने अपने पूर्ण मनोयोग से  ऊर्जावान बना दिया है।
विज्ञापन


 जिसके परिणाम स्वरुप यह जिला रैली सफलता की ओर  अग्रसर है। इस दौरान स्काऊट एवं गाइडों  ने कई प्रकार सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र/छात्राओं ने  देशभक्ति गीत गाकर उपस्थित लोगों के बीच देशभक्ति का संचार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस  मौके पर प्रधानाचार्य सुखपुरा इंटर कालेज अखिलेश कुमार सिंह, चंद्रशेखर  उपाध्याय, सुरेंद्र नाथ सिंह, सौरभ पांडेय, अरविंद सिंह, विनोद सिंह,

 अरुणेंद्र सिंह, राहुल, नफील, अंकित, शिवानंद साह, उमेश सिंह, अरविंद  शुक्ला, अशोक, रीतेश, विनय, रामविलास आदि  शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed