फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District president expanded the district executive of SP

सपा के जिला कार्यकारिणी का जिलाध्यक्ष ने किया विस्तार

Sat, 13 Jun 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
District president expanded the district executive of SP
बलिया। समाजवादी पार्टी बलिया के जनपदीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों की घोषणा पार्टी के जिला कार्याल पर हुआ जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के उपस्थित एवं सहमति से जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ऽकान्हजीऽने पदाधिकारियों की सूची नवनियुक्त पदाधिकारियों के उपस्थिति में पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की सहमति से एवं पार्टी का जिला अध्यक्ष होने के नाते एक बहुत बडी जिम्मेदारी मैं आप साथियों पर सौंप रहा हूँ। यह वह जिम्मेदारी है 2022 में होने वाले विधानसभा का आम चुनाव है।हम सभी को मिलकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक लोकप्रिय सरकार बनाने के संकल्प को लेकर गाँव-गाँव में जाना होगा और जनता की समस्याओं को लेकर हर स्तर पर संघर्ष करना होगा। ताकि जनता यह महसूस करें कि समाजवादी पार्टी के लोग हमारे हर सुख और दु:ख में साथ खड़े हैं। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यख राजमंगल यादव द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। अंत में समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे जौनपुर जनपद के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पारस नाथ यादव के आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से गतात्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस मौके पर प्रभुनाथ पहलवान, अजय यादव, रोहित चौबे, आशुतोष ओझा, मिंटू खां, जलालुद्दीन, सुभाष यादव, अनिकेत साहनी आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नव मनोनीत होने वाले पदधिकारियो में उपाध्यक्ष के पद पर हीरालाल वर्मा , रमेश चंद्र साहनी, जमाल आलम, कुवेर नाथ तिवारी, ओमप्रकाश यादव मनोनीत किया गया। जबकि महासचिव के पद पर राजन कनौजिया, कोषाध्यक्ष के पद पर मदन राय तथा सचिव के पद पर रामेश्वर पासवान, शमशाद बासपारी, रामनाथ पटेल , कालीचरण बिंद, रविंद्र यादव, गुरुजलाल राजभर, जय प्रकाश यादव, कमलेश भारती , आदर्श कुमार मिश्र झब्बू, सुभाष यादव, अमलेश चौहान, अरुण कुमार यादव, नमोनारायण सिंग , कृष्णा प्रधान, राघवेंद्र खरवार, राजनाथ यादव, विरलाल यादव, शैलेश सिंह, कृपाशंकर यादव, शामू ठाकुर एवं जिलाकार्यकारी के सदस्य के पद पर श्याम बहादुर सिंह,सुशीला राजभर , राजनारायण यादव, रामरती पल, पतरु तुरहा, भीष्म यादव, महेंद्र राय, मुनिलाल यादव, रविंद्र सिंह , जनार्दन मौर्य , वीरेन्द्र पटेल, इरशाद मास्टर , श्रीकांत गिरी, परवेज रोशन , विजय शंकर मंगोलपारी, प्रदीप गुप्ता , राजेन्द्र चौरसिया , रविन्द्र नाथ सिंह, अरविंद राजभर, ब्रिकेश पाल, छोटेलाल साहनी, नुरुल हसन , राम अवध वर्मा, धनजी चौरसिया, सतेंद्र शर्मा, वीरेंद्र पासवान, संजय नट, राणा प्रताप सिंह, अभिमन्यु प्रजापति , पुरुषोत्तम यादव, दीवान सिंह ,राजेश यादव, हरेन्द्र गोंड, अनंत मिश्रा ,उस्मान भाई, श्रीभगवान उर्फ बंधु गोंड, अभिमन्यु सिंह, संजय यादव, और अरविंद नाथ तिवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed