फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District Plan: This year only 1.18 percent of the funds were released relative to the approval

जिला योजना: इस वर्ष अनुमोदन के सापेक्ष महज 1.18 फीसदी धन हुआ अवमुक्त

Wed, 16 Mar 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
District Plan: This year only 1.18 percent of the funds were released relative to the approval
वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना में स्वीकृत प्रस्तावों में से कई विकास कार्यों के लिए धन नहीं जारी किया जा सका है। इसके चलते प्रस्तावित विकास कार्यों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इतना ही नहीं पिछले पांच सालों में जिला योजना में भारी भरकम बजट का प्रस्ताव होता है लेकिन कभी भी 50 फीसदी भी धन नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

जिला योजना जिले के विकास कार्यों की रूपरेखा होती है। हर वर्ष जिला योजना समिति की बैठकों में अरबों रुपये के प्रस्ताव पास किए जाते हैं लेकिन साल के अंत में तमाम प्रस्तावित विकास योजनाएं बेमानी हो जाती हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह बजट का जारी न होना होता है। इस वर्ष 2021-22 में अनुमोदित 61594.60 लाख के सापेक्ष 724.49 लाख ही अवमुक्त किए हैं, जो अनुमोदन के सापेक्ष 1.18 फीसदी है। ऐसे में वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतिम माह बीतने को है लिहाजा विकास योजनाएं बेमानी ही रह गईं।
विज्ञापन

कुछ खास योजनाओं पर नजर डालें तो रोजगार कार्यक्रम के लिए अनुमोदित 14126.740 लाख, प्रधानमंत्री आवास योजना को अनुमोदित 14400 लाख, प्राथमिक शिक्षा के लिए अनुमोदित 2185 लाख, माध्यमिक शिक्षा के लिए 250 लाख, परिवार कल्याण में 760 लाख के सापेक्ष, ग्रामीण स्वच्छता में 2014.98 लाख, समाज कल्याण में 3383.300 लाख के सापेक्ष विभागों की ओर से कोई धन अवमुक्त नहीं किया गया है। इसके अलावा सड़क एवं पुल के लिए अनुमोदित 5138.20 लाख, वन विभाग 1232.600 लाख, पंचायती राज 2138.28 लाख, एलोपैथी 2041 लाख, नगर विकास 1604 लाख के सापेक्ष कोई धनराशि अवमुक्त नहीं है। इस तरह कुल 51 योजनाओं के लिए किए गए अनुमोदन 61594.60 लाख के सापेक्ष महज पांच योजनाओं के लिए कुल 724.49 लाख ही अवमुक्त है। इसमें सबसे अधिक वन विभाग के लिए अनुमोदित 1228.60 लाख के सापेक्ष 501.75 लाख अवमुक्त है। लेकिन अवमुक्त पूरी धनराशि भी खर्च नहीं हो सकी है। अब तक अवमुक्त कुल 524.49 लाख के सापेक्ष 87.25 यानि 632.08 ही खर्च हो सका है। अब इस धनराशि को वित्तीय वर्ष में खपाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed