फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District party celebrating the university announced

जिले में विवि की घोषणा पर मना जश्न

Sat, 13 Feb 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
District party celebrating the university announced
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बजट में पूर्वांचल
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे के साथ बलिया में विश्वविद्यालय और स्पोर्ट्स कालेज बनाने की घोषणा की है। उनके इस कदम का लोगों ने स्वागत किया है। यूनिवर्सिटी का ऐलान होते ही डिग्री कालेज के शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई और छात्रों ने मिठाइयां बांटीं।

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर तथा पूर्व काबीना मंत्री नारद राय को इसके लिए बधाई दी। अखिल पूर्वांचल अधिकार मंच ने विश्वविद्यालय के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया था। शुक्रवार को बलिया में विश्वविद्यालय एवं स्पोर्ट्स कालेज खोलने की घोषमाक बाद मंच के नेताओं ने टीडी कालेज के मुख्य गेट के सामने होली खेली।

 खूब अबीर-गुलाल उड़ाए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी। इस दौरान डा. अखिलेश राय, डा. अनुराग भटनागर, डा. जैनेंद्र पांडेय, डा. अशोक सिंह, आलोक कुंवर, विकास पांडेय लाला, शिप्रांत सिंह, अजय यादव, दीपक यादव, विकास कुमार, रोहित चौबे, संतोष राव, बसंत सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर टीडी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश सिंह प्रिंस एवें पूर्व अध्यक्ष किशन प्रताप सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने मिठाइयां वितरित कीं और सांसद नीरज शेखर को धन्यवाद ज्ञापित किया। सुफियान अहमद, जावेद, इंतियाज, मनन, नीरज, संजीत, राकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed