फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dispute with husband woman took horrifying step dead body found in room allegation of kidnapping of girl

UP: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में मिली लाश; युवती के अपहरण का आरोप

Sat, 29 Mar 2025 06:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 06:17 PM IST
सार

महिला की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक पिता ने युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
dispute with husband woman took horrifying step dead body found in room allegation of kidnapping of girl
विवाहिता की लाश मिलने की सूचना के बाद माैके पर माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव घर में फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। विधिक कार्यवाही में जुट गई। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया।

विज्ञापन


कस्बे के पश्चिम टोला वार्ड 10 निवासी रेनू देवी पत्नी विनोद शर्मा का शव बीती रात नौ बजे कमरे में छत के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच रात को वाद-विवाद हुआ था। इसके बाद विवाहिता ने यह कदम उठाया होगा। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


सुबह होने पर पति विनोद ने ही पुलिस को सूचना दी। विनोद शर्मा का विवाह वर्ष पहले चकिया जिला भोजपुर बिहार में हुआ था। रेनू के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल नीरज कुमार यादव ने बताया कि मृतका के मायकेवालों को सूचना दी जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के अपहरण का आरोप
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 13 दिन पूर्व लापता युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुधीर राजभर के खिलाफ उसे भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 मार्च को उनकी पुत्री को युवक बहला फुसलाकर घर से लेकर चला गया है। 

उक्त युवक पूर्व में भी एक बार उनकी पुत्री को अपने साथ लेकर भाग गया था। मामले में दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत के बाद सुलहनामा हुआ था। इसके बाद उक्त युवक दोबारा उनकी पुत्री को लेकर भाग गया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed