फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dispute between student leader and sub inspector

पुलिस के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, दो युवक गिरफ्तार

Tue, 23 Mar 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Dispute between student leader and sub inspector
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के नरही तिराहे पर पुलिस की ओर से वाहनों की रूटीन जांच के दौरान छात्र नेता व कथित भाजपा नेता व उपनिरीक्षक के बीच हुई तीखी नोंकझोंक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र नेता के घर दबिश भी दी, लेकिन वह नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों दीपक तिवारी और सनी सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बीते रविवार की शाम को पुलिस नरही तिराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान दो युवक बगैर हेलमेट के बाइक चलाते पकड़े गए। पुलिस ने उनका चालान कर दिया। इससे नाराज युवक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। छात्र नेता व कथित भाजपा नेता और उसके साथी मौके पर पहुंचे और वाहनों की जांच कर रहे उपनिरीक्षक से उलझ गए। इस दौरान हाथापाई तक की नौबत आ गई। अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद कर रहे लोगों को शांत कराया। बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में कथित भाजपा नेता व छात्र नेता इस बात की जिद कर रहा है कि जब बिना हेलमेट के वाहन का चालान किया गया है तो उन पुलिस वालों का भी चालान होना चाहिए, जो बाइक चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग नहीं करते। इसी बात को लेकर कुछ देर तक छात्र नेता और पुलिस में तीखी नोकझोंक का दृश्य वीडियो में है। बाद में मौके पर पहुंचे इलाकाई लोगों ने बीच-बचाव कर सब को वहां से हटा दिया। वायरल वीडियो को देखने के बाद एसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने दीपक तिवारी एवं सनी उर्फ अनीष सिंह को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो, पुलिस के साथ नोकझोंक करने वाले छात्र नेता व कथित भाजपा नेता का भाजपा के एक पूर्व सांसद और वर्तमान में एक मंत्री से गहरा संबंध रहा है। इन दोनों नेताओं के साथ छात्र नेता की कई तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो के मामले में केस दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा विवेक सिंह पूर्व छात्र नेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed