{"_id":"628d22c7e2dc5c7c231430d8","slug":"dirt-found-in-villages-three-scavengers-suspended-ballia-news-vns655325334","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में मिला गंदगी का अंबार, तीन सफाईकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में मिला गंदगी का अंबार, तीन सफाईकर्मी निलंबित
विज्ञापन
बलिया। जिला पंचायतराज अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने सोमवार को दो गांवों के तीन सफाईकर्मियों को कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया। दो सफाईकर्मियों को विकास खंड चिलकहर व एक को गड़वार ब्लॉक से संबद्ध करते हुए मामले की जांच एडीपीआरओ को दी है।
जिला पंचायतराज अधिकारी ने सोमवार को गड़वार ब्लॉक के ग्राम पंचायत फेफना का निरीक्षण किया। गांव में सफाईकर्मी धर्मेन्द्र कुमार राम व गणेश यादव अनुपस्थित मिले। पंचायत भवन परिसर एवं उसके आसपास गंदगी का अंबार था। डीपीआरओ ने दोनों सफाईकर्मियों को बिना किसी सूचना के तैनाती ग्राम पंचायत से अनुपस्थित रहने, गांव में गंदगी मिलने व फर्जी पेरोल प्रेषित वेतन लेने आदि के आरोप में निलंबित कर दिया। डीपीआरओ ने धर्मेन्द्र कुमार राम व गणेश यादव को चिलकहर ब्लॉक से संबद्ध किया है।
उधर, डीपीआरओ ने हनुमानगंज के ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत सागरपाली का निरीक्षण किया। सफाईकर्मी मान्ती देवी अपने तैनाती ग्राम पंचायत में कई दिनों से अनुपस्थित पाई गईं। डीपीआरओ ने बिना किसी सूचना के ग्राम पंचायत से अनुपस्थित रहने, निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में जगह-जगह गंदगी मिलने, बिना कार्य किए फर्जी तरीके से पेरोल प्रेषित कर वेतन प्राप्त करने के आरोप में मान्ती देवी को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में मान्ती देवी को विकास खंड गड़वार से संबद्ध करते हुए मामले की जांच एडीपीआरओ को सौंपा है।