फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Difficult to find cost of vegetable, farmers upset

सब्जी का भाव नहीं मिलने से किसानों की टूट रही कमर

Sun, 24 May 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Difficult to find cost of vegetable, farmers upset
दया छपरा। लॉकडाउन से सब्जी उत्पादक किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि लागत की बात तो दूर रही, खेतों से सब्जी की तुड़ाई की लागत भी नहीं निकल रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सब्जी उत्पादक किसान खेती के भरोसे ही बेटी की शादी समेत अन्य कार्य संपन्न करते हैं। इस दिनों बाजार में सब्जी का उचित भाव नहीं मिल रहा है। इस सीजन में खीरा, सतपुतिया, नेनुआ, भिंडी दो से तीन रुपये किलो तो लौकी 10 रुपये में पांच, करैली पांच रुपये, परवल आठ रुपये किलो तक किसान बेचने को मजबूर हैं। फिर भी कोई खरीदार नहीं है। दयाछपरा के किसान राजेंद्र वर्मा का कहना है कि सब्जियों के बाहर नहीं जाने के कारण भाव नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने बताया कि ग्रामीण इलाकों बिकने से जो सब्जियां बच जाती हैं उसे मवेशियों को खिलाना पड़ता है। दीनानाथ वर्मा ने कहा कि अब सब्जी का आलम यह है कि पड़ोसियों को भी देना चाहे तो वो भी लेने से इंकार कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed