फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dharna in Collectorate premises regarding various demands, submitted memorandum

विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Fri, 18 Nov 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dharna in Collectorate premises regarding various demands, submitted memorandum
बलिया। श्रीनाथ इंटर कालेज गढ़मलपुर सहुलाई में छात्रों से अवैध वसूली, लूट, गबन सहित अन्य समस्याओं को लेकर श्रीनाथ इंटर कालेज बचाओ मोर्चा के सदस्यों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि विगत 10 अगस्त को आरोपों से संबंधित पत्रक सौंपा गया था। इसके बाद मामले की जांच सिकंदरपुर एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त कर रिपोर्ट देने के लिए आदेश जारी किया गया था। एसडीएम सिकंदरपुर की ओर से छात्रों से अधिक फीस लिए जाने को छोड़कर गबन के अन्य बिंदुओं पर लीपापोती वाली रिपोर्ट लगाई गई। इसके विरुद्ध पुन: प्रार्थीगण विगत चार नवंबर को सभी आरोपों के साक्ष्य और बयानहल्फी सहित पत्रक सौंपा गया था लेकिन अब तक विद्यालय प्रशासन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। धरना सभा में लालू तिवारी, विमलेश वर्मा, लक्ष्मीशंकर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, दयाशंकर, शिवनारायण सिंह, मुन्ना राजभर, अंजनी कुमार, सुखराम वर्मा, शुभनाथ यादव, लल्लन सिंह, जनार्दन सिंह, गोविंद चौहान, सीताराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed