फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dhanush Yagya Mela begins with flag hoisting ceremony

पहले की तरह संतो को नहीं मिल रहा सम्मान : राम बालक बाबा

Sun, 01 Dec 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dhanush Yagya Mela begins with flag hoisting ceremony
संत सुदिष्ट बाबा के आश्रम पर जुटे साधु संत। - फोटो : BALLIA
बैरिया। संत सुदिष्ट बाबा के समाधि स्थल पसिर में ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला धर्म ध्वजारोहण के साथ रविवार से शुरू हो गया। मेले का उद्घाटन संत रामबालक बाबा ने मेले के चौक पर फीता काटकर व धर्म ध्वज फहराकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन करने के बाद संत रामबालक बाबा ने कहा कि संत सुदिष्ट बाबा के जमाने से दो दशक पीछे तक संतों को जितना सम्मान मिलता था उतना सम्मान, अब नहीं उतना सम्मान संतों को नहीं मिल रहा है। दो दशक से संतों के सम्मान में गिरावट आई है। यही वजह है कि लोगों के संस्कारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। वर्षों पहले सुदिष्ट बाबा के धार्मिक स्थल पर गैर प्रांतों के साधु संत आते थे लेकिन समय बदलता गया। अब लोग साधु संतों को पहले जैसे सम्मान व आदर नहीं करते जिससे गैर प्रांत के साधु संतों ने आना बंद कर दिया। कहा सुदिष्ट बाबा एक बहुत बड़े संत थे। उनकी कृपा का ही फल है कि इस मेले में प्रतिवर्ष लाखों लोग घूमने आते हैं। मेला अध्यक्ष व कोटवां की प्रधान जनक दुलारी ने कहा कि इस मेले के धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व के साथ ही आर्थिक महत्व भी है। यहां लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं। मेले में पेयजल समेत अन्य व्यवस्था की गई है। पंचायत के सचिव जगनरायन यादव ने कहा कि मेला परिसर में सफाई की व्यवस्था है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि गौरीशंकर गुप्ता, संजू गुप्ता, ह्रदयानंद सिंह, रोशन गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता, विवेकानंद पाल, गौतम भारती, मुखिया जी, लाल साहब, विनोद नंदी, ददन भारती, स्वामी नाथ यादव, संजय कुमार, उमेश सिंह, शुभम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

उमड़े श्रद्धालु, संतों का आशीर्वाद लिया, किया दान : बैरिया। संत सुदिष्ट बाबा की समाधि स्थल परिसर में धनुष यज्ञ मेले के पहले दिन रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े थे। शनिवार की शाम से करीब 25 हजार महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने बाबा के आश्रम में कल्पवास किया था। सुबह होते ही श्रद्धालु सुदिष्ट बाबा समाधि पर मत्था टेकने के लिए उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने साधु-संतों से आशीर्वाद लेने के बाद आटा-चावल, लौकी आदि का दान किया। संतनगर में साधु-संतों का जमावड़ा लगा रहा। संत रामबालक बाबा ने कहा कि रानीगंज भागड़ नाले पर पुल का निर्माण सुदिष्ट बाबा ने ही करवाया था। इसके अलावा शिवालयों तथा गांव में एक स्कूल का निर्माण किया था। इन कार्यों के लिए उन्हें तत्कालीन अंग्रेज जिलाधिकारी रॉबर्ट का सहयोग मिला था। मान्यता है कि पंचमी के एक दिन पूर्व जो भी सच्चे मन से बाबा की शरण में पहुंच जाता है और रात भर टिकान करता है उसकी मनोकामना बाबा पूर्ण करते हैं। प्रधान प्रतिनिधि गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल मेला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधि स्थल की टूटी रेलिंग, दो घायल : बैरिया। संत शिरोमणि सुदिष्ट बाबा की समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव से रेलिंग टूट गई जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं गिर गईं। कई महिलाओं के ऊपर और कई महिलाएं भी गिरीं जिससे महिलाएं दब गई। इस घटना में बलिहार निवासिनी भागमनी देवी (55) और राजकुमारी देवी (60) सहित अन्य कई महिलाएं चोटहिल हो गईं। हालांकि भागमनी व राजकुमारी का इलाज मेला परिसर में चिकित्सकोें ने किया। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी, एसएचओ शिवमिलन, एसएचओ हल्दी, मेला प्रभारी एसआई शिवकुमार यादव के अलावा महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया : बैरिया। धनुषयज्ञ मेले में द्वाबा आयुष चिकित्सक संघ की ओर से 25 दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है। रेडिएंट कॉलेज आफ कामर्स के डायरेक्टर डॉक्टर मनोज सिंह ने बताया कि शिविर में निशुल्क परीक्षण व दवा वितरण किया जा रहा है। शिविर में डॉ. रामदेव केसरी, डॉ. बीके सिंह, डॉ. मुन्ना सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. रामेश्वर सिंह, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. उमेश आदि रहे।
कई महिलाओं के जेवरात हुए गायब : बैरिया। संत सुदिष्ट बाबा के समाधि स्थल के पास मंगल सूत्र खींचने और बटुआ चोरी होने की घटनाओं से पीड़ित कई महिलाएं रोती बिलखती मिलीं। गोपालनगर निवासिनी जानकी देवी पत्नी दिनेश यादव का मंगल सूत्र, श्रीपालपुर निवासिनी गीता देवी पत्नी देवकीनंदन साह का जिउतिया, श्रीनगर निवासिनी रम्भा देवी पत्नी अश्वनी सिंह के कान का झुमका उचक्के खींच ले गए। इसी गांव के अनिता तिवारी पत्नी हरभजन तिवारी का पर्स चोरी चला गया।
मेले में सिर्फ भाजपा का लगा मंच : बैरिया। धनुषयज्ञ मेला में इस बार सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का मंच लगाया गया है। अन्य किसी भी राजनैतिक पार्टियों ने अपना मंच नहीं लगाया है। भाजपा के राजनैतिक मंच से विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने द्वारा किये गए कार्यों को गिनाया। वहीं, भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने मेला में आने वाले मेलार्थियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों, मजलूमों व किसानों के हित के लिए हर योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है।
मेला परिसर में अगले वर्ष होगा राज्यस्तरीय दंगल : मस्त : बैरिया। विधायक सुरेंद्र सिंह की अनुमति होगी तो अगले साल से मेला परिसर में अंतरप्रांतीय कुश्ती दंगल का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए अपनी निधि से संसाधन उपलब्ध कराएंगे। साथ ही मेला को अत्याधुनिक और असुविधाजनक बनाने के लिए लोगों के सुझाव पर अमल किया जाएगा। ये बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रविवार को धनुष यज्ञ मेले में आयोजित शिविर में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि समय के साथ मेले का स्वरूप बदला है। विकास का असर मेले में भी दिखाई दे रहा है। हम लोग बचपन से ही इस मेले में आकर सुदिष्ट बाबा की समाधि पर मत्था टेकते थे। पहले इस मेले का पूरा स्वरूप आध्यात्मिक था, आज मेले में भौतिकता दिख रही है। मेला का स्वरूप और स्तर दोनों प्रगति की तरफ अग्रसर हो, इसके लिए जो भी जरूरी होगा, किया जाएगा। मेले में अन्य पार्टियों द्वारा शिविर का आयोजन नहीं किया गया है। यह कोई चौकाने वाली बात नहीं है क्योंकि जमीन पर सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही काम करती है।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास के चिंतन के साथ कार्य कर रही है जबकि अन्य पार्टियां भाजपा को रोकने के लिए उसका विरोध कर रही हैं। हमारे नेताओं पर अनर्गल आरोप लगा रही है लेकिन इसे जनता समझ चुकी है। 60 वर्षों तक कांग्रेस ने इस देश को लूटा है। अब ऐसा नहीं होने पर परेशान है। कहा कि मेला के विकास व इसे भव्यता प्रदान करने के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा। सुदिष्ट बाबा की समाधि के पास अपनी निधि से एक धर्मशाला का निर्माण कराया है। जरूरत पड़ेगी तो और कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम को भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, मुक्तेश्वर सिंह, विजय बहादुर सिंह, रमाकांत पांडेय, पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, रत्नेश सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed