{"_id":"d89ee322d5f43bf01a858e870a2d8f7f","slug":"devotee-took-plung-in-river-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां गंगा की अर्चना कर लगाई आस्था की डुबकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां गंगा की अर्चना कर लगाई आस्था की डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
Updated Thu, 28 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर जनपद के अलग-अलग घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गुरुवार को भोर से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां का जयकारा लगाते हुए स्नान और दानकर पुण्य लाभ की कामना की। गंगा दशहरा पर स्नान के साथ ही मुंडन संस्कार करने वालों की अधिक भीड़ रही।
इस मौके पर गंगा घाटों तक वाहनों का रेला लगा रहा। शहर में सुबह से दोपहर तक जगह-जगह जाम लगा रहा। यातायात पुलिस भी जाम को खत्म कराने में जुटी थी।
गंगा दशहरा त्योहार पर गंगा भक्त राम दल की तरफ से विस्तृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गंगा मंदिर घाट पर अपार भीड़ रही। इस मौके पर अखंड हरि कीर्तन का भी आयोजन किया गया था। इसके प्रमुख यजमान वीरेंद्र कुमार रहे। इस मौके पर दल के सदस्यों ने संकल्प लिया कि मां गंगा को स्वच्छ, निर्मल व अविरल बनाएंगे।
शपथ लिया कि कटहल नाले की गंदगी को मां गंगा में नहीं गिरने देंगे। यदि आवश्यकता पड़ी तो शांतिपूर्ण सत्याग्रह तथा अनशन प्रदर्शन भी होगा। बताया कि आज ही के दिन पृथ्वी पर गंगा जी अवतरित हुई थीं। इस मौके पर निर्मल उपाध्याय, अनिल, रमाकांत, रमेश, विनोद गुप्त, सूरज प्रसाद, अनिल, मान सिंह, अशोक, मोहन जी रहे।