फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Development of the state stalled in Yogi Raj: Anil Rai

योगी राज में ठप हुआ सूबे का विकास: अनिल राय

Tue, 02 Feb 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Development of the state stalled in Yogi Raj: Anil Rai
सोहांव विकास खंड के नरही चट्टी पर सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रथम आगमन पर अनिल राय का मल्या? - फोटो : BALLIA
बलिया। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर अनिल राय का सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। अनिल राय ने कहा कि पूरा प्रदेश सपा की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में सपा मुखिया अखिलेश यादव ही सूबे को विकास की दिशा में ले कर जा सकते हैं। आरोप लगाया कि वर्तमान में प्रदेश का विकास ठप पड़ा हुआ है और हर वर्ग सरकार की नीतियों से त्रस्त है। कहा कि जिले का विकास मेरा सपना है, यही कारण है कि मैंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कहा अब मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य है वर्ष 2022 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाना। कार्यालय पर उपस्थित सपा नेताओं ने कहा कि अनिल राय के पार्टी से जुड़ने से जनपद में पार्टी की ताकत बढ़ेगी। इसके पूर्व अनिल राय के जनपद की सीमा (कोटवा नरायनपुर) में प्रवेश करते ही सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद दिया। इस अवसर पर सनातन पांडेय, अजीत मिश्रा, जय प्रकाश अंचल, राजमंगल यादव, यशपाल सिंह, संजय उपाध्याय, लक्षमण गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह,राजेन्द्र राजभर, साथी रामजी गुप्ता, संजय यादव, जयप्रकाश यादव, शशिकान्त चतुर्वेदी, अकमल नईम खां आदि रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed