{"_id":"64b6c56c3d9b167c600bae26","slug":"details-of-more-than-15-thousand-farmers-not-updated-14th-installment-may-get-stuck-ballia-news-c-20-1-297639-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 15 हजार से अधिक किसानों का ब्योरा अपडेट नहीं, अटक सकती है 14वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 15 हजार से अधिक किसानों का ब्योरा अपडेट नहीं, अटक सकती है 14वीं किस्त
विज्ञापन
बलिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14 वीं कि़स्त जल्द जारी हो सकती है। इसको लेकर कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी भी 15 हजार से अधिक किसानों का ब्योरा अपडेट नहीं हो सका है। पिछले माह में सरकार ने अभियान चलाकर इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया था लेकिन वह कागजों तक ही रह गया। आज भी किसान कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
किसानों की आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। योजना से किसानों को लाभान्वित करते हुए सरकार एक वर्ष में तीन बार दो-दो हजार रुपये उनके खातों में भेजती है।
योजना के तहत जिले में 4.53 लाख किसानों को यह लाभ दिया जा चुका है और अब तक कुल 13 किस्तें जारी हो चुकी हैं। करीब 10 माह पहले शासन ने सम्मान निधि पाने वाले किसानों के ई-केवाईसी व भूलेख संबंधी अभिलेखों का सत्यापन कर पूरा ब्योरा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। इसके बाद राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से किसानों के खतौनी आदि सत्यापन करते हुए लैंड सीडिंग की गई। इसमें 18 हजार किसान भूमिहीन मिले थे जो भूमि नहीं होने के बावजूद किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे।
विज्ञापन
इसके अलावा पांच हजार किसान मृतक भी मिले थे। शासन की ओर से बीते 22 मई से 16 जून तक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों की समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया। लेकिन यह भी केवल कागजों तक ही सिमट कर रह गया। आलम यह है बीते पांच वर्षों में कई किसानों का निधन हो चुका है और खेतों पर बतौर वरासत नाम दर्ज है लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। आज भी किसान कृषि व राजस्व विभाग के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसान पीएम किसान पोर्टल पर आधार कार्ड से अपना ईकेवाईसी अवश्य करा लें। पोर्टल पर जिन किसानों की लैंड सीडिंग नो प्रदर्शित हो रहा है वह अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी को दस्तावेज उपलब्ध कराकर भूलेख अंकन करा लें। किसानों के डाटा अपडेट किए जा रहे हैं। - इंद्राज, कृषि उपनिदेशक, बलिया