{"_id":"614373ad8ebc3eb6f1059c36","slug":"despite-spending-crores-underground-cable-supply-became-a-dream-ballia-news-vns611981991","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों खर्च के बावजूद भूमिगत केबल से सप्लाई बना सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों खर्च के बावजूद भूमिगत केबल से सप्लाई बना सपना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। करोड़ों खर्च के बावजूद नगर में भूमिगत केबल के जरिए विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि नगर के कुल 22 हजार उपभोक्ताओं के मीटर घर से बाहर करने और जिनके मीटर खराब या क्षतिग्रस्त हैं उनके बदलने का काम पहले होना है। यह कार्य पूरा नहीं होने के कारण भूमिगत केबल से आपूर्ति अधर में लटका है।
जिला मुख्यालय पर बिजली की आपूर्ति सालों से खराब है। हल्की हवा चलने या बारिश होने की स्थिति की शहर के अधिकांश हिस्से में बिजली की आपूर्ति ध्वस्त हो जाती है। इसके अलावा आंधी-पानी की दशा में अक्सर पोल व तार टूट जाने के कारण नगर की आपूर्ति प्रभावित होती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब एक साल पहले नगर की बिजली आपूर्ति अंडरग्राउंड केबल के जरिए करने की योजना बनी और काम भी करीब पूरा हो चुका है। लेकिन अभी तक नगरवासियों को अंडरग्राउंउ केबल से आपूर्ति मिलनी शुरु नहीं हो सकी है।अधिकांश घरों के पास तक केबल पहुंचा दिया गया है और अब कनेक्शन किए जाने हैं। अधिशासी अभियंता की मानें तो अधिकांश लोगों के मीटर घरों के अंदर लगे हैं, इन्हें बाहर करने व कनेक्शन करने का काम किया जाना है। इस दौरान जिनके मीटर खराब या क्षतिग्रस्त होंगे उन्हें बदलने का भी काम किया जाएगा। इस कार्य के लिए कुल 25 लाख की लागत तय है और इस कार्य की जिम्मेदारी मिलन कंस्ट्रक्शन को दी गई है। एक्सईएन ने बताया कि यह अक्तूबर माह में पूरा हो जाएगा इसके बाद नगर में अंडरग्राउंड से आपूर्ति शुुरु हो जाएगी।
-----------
नगर में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था
कुल ट्रांसफार्मर- 47
कुल कनेक्शन- 22000
कुल वार्ड - 25
-----------------------
शहर में अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब सभी घरों के मीटर बाहर करने व उसे कनेक्ट करने का काम किया जाना है। इसके लिए धन की स्वीकृति मिल चुकी है और कार्य शुरु होने वाला है। इस कार्य के पूरा होने के बाद अंडरग्राउंड केबल से आपूर्ति शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
- चंद्रेश उपाध्याय, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड, द्वितीय, बलिया।