{"_id":"584ae7d24f1c1be15944b041","slug":"dense-fog-deserted-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे की वजह से सड़कें वीरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे की वजह से सड़कें वीरान
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Fri, 09 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
ठंड और कोहरे के चलते ट्रेनों के विलंंंबित होने से प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते रेलयात्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे का प्रकोप जारी रहने से सड़कें वीरान हैं। वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई तथा लोगों की आवाजाही कम रही। पूर्वांहन सूर्य का दर्शन हुआ। लेकिन सूर्य की किरणों में तपिश नहीं रही। इस दौरान रुक-रुक सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। ठंड से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्र के चट्टी-चौराहों पर लोग कूड़ा और दफ्ती में आग जलाकर ठंड से राहत पाने की जुगाड़ कर रहे हैं।
कई दिनों से रफ्तार पकड़ चुकी ठंड में शुक्रवार को भी लोग ठिठुरते नजर आए। दिन में धूप खिली, उससे दिन का तापमान चढ़ा लेकिन हवाओं के चलते धूप बेअसर रही। सुबह सड़कों और पार्कों में लोग कम नजर आए।पटना मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन से चार दिन तक मौसम का ऐसा ही हाल बना रहेगा।
शुक्रवार को दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान एक दिन पहले के 23 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 22 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे रात में ठंड बढ़ गई। ठंड के मद्देनजर चिकित्सकों का कहना है कि ठंड में कभी भी घर से खाली पेट बाहर नहीं निकलना चाहिए। गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकले, सिर और कान ढंकना चाहिए।
विज्ञापन
बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार, ठंड से राहत दिलाने के लिए शासन द्वारा तहसील क्षेत्र में कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। लेकिन अभी तक गरीबों और निराश्रितों के बीच कंबल वितरित नहीं किए गए। नगरीय क्षेत्र के कुछ स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
कोहरे के कारण विभिन्न ट्रेनें 15 से 20 घंटे तक देरी से चल रही हैं। जिन ट्रेनों में पेंट्रीकार नहीं है उनके यात्रियों के लिए मुसीबत ज्यादा है। उधर, स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को ठंडी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार की सुबह दस बजे के बाद मौसम भले ही खुला और गुनगुनी धूप भी हुई लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी बनी रही। सरयू-यमुना एक्सप्रेस करीब 20 घंटे की देरी से दोपहर बजे बलिया स्टेशन पहुंची। 14017 अप सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 7 घंटे देरी से चर रही थी, 15159 अप सारनाथ एक्सप्रेस 4 घंटा, 18192 डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस 6 घंटे, 14008 डाउन सद्भावना एक्सप्रेस 2 घंटा, 19165 डाउन साबरमती एक्सप्रेस 3 घंटा, 15716 डाउन गरीब नवाज एक्सप्रेस 7 घंटा, डाउन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस 12 घंटा, 14650 डाउन सरयू- यमुना एक्सप्रेस 20 घंटा देरी से बलिया स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के विलंबित होने के कारण स्टेशन पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।