फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demonstration of women to remove beer shop, submitted memorandum

बियर की दुकान हटाने के लिए महिलाओं का प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन-

Thu, 11 Jun 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of women to remove beer shop, submitted memorandum
बलिया। शहर के राजेन्द्र नगर स्थित प्रकाश कालोनी वासियों ने गुलाब देवी महिला विद्यालय के पास संचालित बियर की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिक्र है कि दुकान के बगल में स्थित एक मकान में महिलाओं द्वारा कोरोना से बचाव के लिए मास्क बनाने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन पास में ही बियर की बिक्री से मास्क बनाने के कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप है कि बियर का दुकानदार दंबग किस्म का है और प्रशासन की मनाही के बावजूद दुकान की सामने ही अराजक तत्वों को बिठा कर बियर पिलाता है, जो नशे की हालत में महिलाओं से दुर्व्यवहार करते हैं। आरोप लगाया है कि ये लोग मोहल्ले की महिलाओं से पर भद्दे कमेंट व छींटाकशी करते है। मना करने पर लड़ाई झगड़ा पर उतारू हो जाते है। प्रकाश सेवा समूह की अध्यक्ष किरण सिंह द्वारा जिलाधिकारी से दुकान को अन्यत्र करने की मांग की गई है। प्रदर्शन करने वालों में अंजली सिंह, संजय पाण्डेय, दानिश अहमद, पंकज वर्मा, चांद बानो, रासिगा खातून, राजकुमार गुप्ता, मनीष कुमार, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed