{"_id":"6a57d61c37b683578d03ee64","slug":"demand-to-regularize-the-ballia-lalganj-roadways-service-ballia-news-c-190-1-svns1008-168808-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बलिया-लालगंज रोडवेज सेवा नियमित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बलिया-लालगंज रोडवेज सेवा नियमित करने की मांग
विज्ञापन
लालगंज। बलिया-लालगंज मार्ग पर नियमित रूप से रोडवेज बसें नहीं चलने से लोगों को परेशानी हो रही है।
बलिया से लालगंज के बीच परिवहन निगम की बस सेवा वर्ष 2013 में शुरू की गई थी। शुरुआती वर्षों में बस का संचालन नियमित रहा। लेकिन समय के साथ विभागीय लापरवाही और अनियमित संचालन के कारण यह सेवा प्रभावित होती चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जुलाई के 15 दिन बीतने के बावजूद बस केवल तीन दिन ही लालगंज पहुंची है। बस के सुबह सात बजे पहुंचने का निर्धारित समय होने के कारण यात्री समय से बस स्टैंड पहुंच जाते हैं, लेकिन बस नहीं आने पर उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। अंततः निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है।
क्षेत्र के साहब गुप्ता, जितेंद्र यादव, ललन तड़पासी, मुन्ना गौड़ और मकरध्वज राम समेत कई लोगों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बलिया-लालगंज रोडवेज बस सेवा का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित बस सेवा से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को प्रतिदिन राहत मिलेगी।