फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Defaulters not taking interest in OTS, so far only four thousand have deposited 1.25 crores

ओटीएस में रुचि नहीं ले रहे बकाएदार, अब तक केवल चार हजार ने जमा किए 1.25 करोड़

Sat, 30 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Defaulters not taking interest in OTS, so far only four thousand have deposited 1.25 crores
तमाम प्रयासों के बावजूद बिजली विभाग के एकमुश्त समाधान योजना में बकायेदार रुचि नहीं ले रहे हैं। इसे लेकर विभाग चिंतित है। हालांकि अभी एक माह का समय है और विभागीय अधिकारी बकायेदारों से वसूली के प्रयास में हैं।
विज्ञापन

शासन ने विद्युत बकाएदारों को सहूलियत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की है, जो 30 नवंबर तक जारी रहेगा। सरकार ने माना कि अधिक से अधिक उपभोक्ता सरचार्ज आदि छूट का लाभ लेते हुए बकाया धनराशि जमा कर करेंगे। विभागीय अधिकारी भी बकाएदारों को एकमुश्त समाधान योजना में शामिल होने और बकाया जमा कराने की कवायद में जुटे हैं। विभाग की ओर से बकाएदारों को नोटिस भी दिया जा रहा है। इसके बावजूद बकाएदार इसे लेकर रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विभाग की ओर से कुल दो लाख उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है। 40 हजार से अधिक बकायेदारों को विभाग की ओर से नोटिस भी भेजा जा चुका है। लेकिन अभी तक चार हजार बकाएदारों ने ही इसमें रुचि दिखाई और इन बकाएदारों ने कुल 1.25 करोड़ रुपये जमा किया है। इस बाबत विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि अभी बकाएदारों के योजना में रुचि लेने की गति काफी धीमी है। प्रयास किया जा रहा है कि बकाएदार अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बकाया जमा करें ताकि राजस्व में बढ़ोतरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed