{"_id":"bbeb8a4de7cef1cdd403a653b558b095","slug":"deeply-rooted-corruption-in-the-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जिले में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जिले में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव और फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को डीएम मुरली मनोहर लाल से मिले। पार्टी नेताओं ने बताया कि जिले में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हो चुकी हैं।
इस दौरान डीएम को जनसमस्याओं से संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़कों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा। रसोई गैस एजेंसी संचालक मनमानी पर उतारू हैं। एनआरएचएम के योजनाओं में भी व्यापक भ्रष्टाचार है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि जिले के सभी गैंस एजेंसी संचालकों द्वारा आधार को लिंक करने के नाम पर मनमानी की जा रही है। आलम यह है कि रसोई गैस एजेंसी संचालक एक-एक कार्यक्रम के नाम पैसे की वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
मोबाइल, पता, फोन नंबर , खाता विवरण आदि सुधारने और परिवर्तित के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा कि सीएमओ अपने आवास पर अर्बन पीएचसी चला रहे हैं। उसकी भी जांच कराई जानी चाहिए।
राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत भी लूटखसोट किया जा रहा है। इसके अलावा भाजपाजनों ने तमाम योजनाओं को डीएम के सामने रखा। इस मौके पर आनंद स्वरूप शुक्ल, रमेश राय, मनोज श्रीवास्तव, संजय मिश्र, पीयूष चौबे, अनूप चौबे, जितेंद्र तिवारी, अंजनी राय, अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।