फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   deepawali in ballia

जले दीप तो जगमगाया शहर, आतिशबाजी से रौशन हुआ आसमां

Sat, 14 Nov 2020 07:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
deepawali in ballia
नगर के कासिम बाजार रोड में सजाया गया घर और दुकान। - फोटो : BALLIA
बलिया। दीपावली का त्योहार शनिवार को जिले में उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। त्योहार को लेकर चहुंओर खुशी का माहौल रहा। शाम होते ही बाबा भृगु की धरती रोशनी से जगमगा उठी। कोरोना काल और प्रदूषण से बचने के लिए लगातार चलाए गए जनजागरण अभियान का असर भी दिखा, क्योंकि इस बार पटाखों का शोर कम रहा। सुबह से ही लोग खरीददारी के साथ ही पूजा की तैयारी में लग गए। घरों में भक्तिभाव से भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा की गई। हनुमान गढी, भृगु व बालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शाम होते ही छोटे-बड़े सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा। पर्व को लेकर ग्रामीणों इलाकों में भी जबर्दस्त धूम रही। इस बार अधिकांश लोगों ने घरों पर मिट्टी के दीए व मोमबत्ती जलाकर अंधियारे को मिटाया। चाइनीज झालर आदि के बहिष्कार के चलते कम लोगों ने ही इन्हें खरीदा। इस बार बाजार में देशी झालरों की मांग अच्छी रही। महालक्ष्मी पूजन व दीपावली का महापर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या में प्रदोष काल, स्थिर लग्न में मनाया जाता है। इस दिन लोग धन की देवी महालक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए पूजन करते हैं। इस दिन हर घर, परिवार, कार्यालय में लक्ष्मी का पूजन कर स्वागत किया जाता है। लोग धन की देवी लक्ष्मी से समृद्धि व वित्तकोष की कामना करते हैं तो वहीं साधु-संत और तांत्रिक कुछ विशेष सिद्धियां अर्जित करने के लिए रात में तांत्रिक कर्म करते हैं। बाजार में पर्व को लेकर गहमागहमी रही लेकिन शाम होते ही सड़कें सूनी दिखाई देने लगी। शाम होते ही ज्योति के पर्व का उल्लास व उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा। लोगों के घरों से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक पर रंग-बिरंगे झालर व मिट्टी के दीए जगमगा उठे। इस दौरान उजियारा फैलते ही चारों ओर अंधियारा मिट गया।
विज्ञापन

फूलों व मिठाई की दुकानों पर लगी रही भीड़
बलिया। दीपावली पर्व पर भगवान गणेश व लक्ष्मी की पूजा के लिए फूलों की दुकानों पर भीड़ रही। सबसे अधिक कमल के फूल की डिमांड रही। दुकानदार भी मौका देखकर सौ रुपये जोड़ा इस फूल को बेचे। चूंकि लक्ष्मी की पूजा कमल के फूल से ही होती है। गेंदा का माला 60 से 70 रुपये तक बिका। इसे लेकर हनुमानगढ़ी मंदिर पर लोगों की भीड़ लगी रही। मिठाई की दुकानों पर लोग मिष्ठान खरीदते रहे। कई दुकानों पर मिठाई खत्म हो गई। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई संग सूखे मेवे आदि तोहफे में दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed