फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   death of two workers in ballia after over speed car hit his cycle angry villagers protest road jam

बलियाः बेकाबू कार की चपेट में आने से साइकिल सवार दो मजदूरों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Sat, 03 Jul 2021 11:00 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Jul 2021 11:00 AM IST
सार

हरिचंद राम (40) और राजू (18) शुक्रवार की शाम मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। दोनों कुरेजी स्थित टॉवर के पास पहुंचे थे कि नगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में हरिचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। एक मौत अस्पताल ले जाते समय हुई।

विज्ञापन
death of two workers in ballia after over speed car hit his cycle angry villagers protest road jam
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बेकाबू कार की चपेट में आने से साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव स्थित टॉवर के पास हादसा शुक्रवार की देर रात को हुआ। शनिवार सुबह घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चोगड़ा चट्टी पर चक्काजाम कर दिया।  एसडीएम रसड़ा और एसएचओ राजीव कुमार ने घंटों मशक्कत कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सवन निवासी हरिचंद राम (40) और राजू (18) शुक्रवार की शाम मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। दोनों कुरेजी स्थित टॉवर के पास पहुंचे थे कि नगरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में हरिचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


राजू को गंभीर अवस्था में आस-पास के लोगों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नाराज लोगों ने शनिवार सुबह चोगड़ा चट्टी पर जाम लगा दिया। एसडीएम रसड़ा और एसएचओ राजीव कुमार ने घंटों मशक्कत कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed