फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Death of crows increases fear of bird flu among people in ballia

यूपी: कौवों की मौत से लोगों में बढ़ रहा बर्ड फ्लू का डर, आज बलिया में मिले दर्जनों शव

Mon, 11 Jan 2021 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Death of crows increases fear of bird flu among people in ballia
कौवे का शव। - फोटो : अमर उजाला

बर्ड फ्लू का डर लोगों में लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दर्जनों कौवे मरे हुए मिले हैं। सुबह कौवों की मौत की जानकारी होते ही इलाके के लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर अफरातफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना 112 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कौवों की फोटों लेकर कार्रवाई के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार शाम सहतवार थाना क्षेत्र के बिनहां मोड़ के पास रोड किनारे कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी रोड के किनारे लगे पेड़ से कौवा अचानक गिरने लगे। यह देख बच्चे भागकर गांव गए और परिजनों को कौवों के मरने की बात बताई।
विज्ञापन


पहले तो लोगों ने बच्चों की बात पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब उन्होंने कई बार यह बात कही तो सोमवार सुबह लोग मौके पर पहुंचे। वहां दर्जनों कौवे खेतों में मरे पड़े नजर आए। किसी अनहोनी के डर से लोगों ने 112 न पर सुचना दी। खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी या जांच टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर जांच टीम भेजी गई है। कुछ कौवे मौके पर मृत मिले हैं, उनको जांच के लिए भेजा जा रहा है।
 

क्या है बर्ड फ्लू
एवियन इन्फ्लूएंजा(एच5, एन1) वायरस को बर्ड फ्लू भी कहते हैं। इसका संक्रमण पक्षियों के साथ ही इंसानों को प्रभावित करता है। मुर्गा, बत्तख आदि पक्षियों में इसकी संभावना अधिक रहती है। समय से ध्यान न देने पर मौत भी हो सकती है।

बर्ड फ्लू के लक्षण 
- बुखार
- हमेशा कफ रहना
- नाक बहना
- सिर में दर्द 
- गले में सूजन
- मांसपेशियों में दर्द
- दस्त होना
- हर वक्त उल्टी आने जैसा महसूस होना
- पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना
- सांस लेने में समस्या, सांस न आना, निमोनिया होना
- आंखों में कंजक्टिवाइटिस का संक्रमण

ये बरते सावधानियां 
- मरे हुए पक्षियों से दूर रहें।
- अगर किसी पक्षी की मौत होती है तो इसकी सूचना विभाग को दें।
- बर्ड फ्लू वाले एरिया में नॉनवेज न खरीदें और न ही खाएं।
- घर से बाहर मॉस्क पहनकर बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed