फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body thrown in Pokhara after killing a young man in Ballia, case against two

बलिया में युवक की हत्या: कपड़े से बांधकर पोखरे में फेंका शव, 11 फरवरी से था लापता, दो लोग गिरफ्तार

Tue, 15 Feb 2022 04:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 15 Feb 2022 04:52 PM IST
सार

एएसपी विजय त्रिपाठी ने बताय कि प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला सामने आ रहा है। पुलिस इसी एंगल पर जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Dead body thrown in Pokhara after killing a young man in Ballia, case against two
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में सहतवार क्षेत्र के ग्रामसभा छपिया के महंगीछाप पुरवा के तालाब में सोमवार रात 27 वर्षीय युवक का कपड़े से बंधा शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही रात में ही एसपी, एडिशनल एसपी और सीओ बांसडीह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


मामले के बारे में लोगों से जानकारी ली। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, युवक के पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

सहतवार थाना क्षेत्र के महंगीछाप निवासी राजेश यादव उर्फ मनु (27) पुत्र रामजी यादव 11 फरवरी की रात्रि में 10 बजे घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। पिता रामजी यादव ने 13 फरवरी को सहतवार थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार जानकारी मिली थी कि युवक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था। इसी आधार पर उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पिता ने भी स्वीकार किया है कि उसके पुत्र का किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

आरोप लगाया कि इसी मामले में अनरुद्ध यादव पुत्र स्व. रामजी यादव ने लाठी से मारकर और गला दबाकर राजेश की हत्या कर दी। अपने चचेरे भाई हंसनाथ यादव पुत्र स्व. शिवजन्म यादव के साथ शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी विजय त्रिपाठी ने बताय कि प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला सामने आ रहा है। पुलिस इसी एंगल पर जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले में प्रयुक्त लाठी बरामद कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed