फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dead body of lover couple tied with scarf was found in Ganga relatives refused to recognize

Ballia: गंगा में मिला दुपट्टे से बंधे प्रेमी युगल का शव, परिजनों ने कर दिया था पहचानने से इंकार

Wed, 02 Aug 2023 08:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Aug 2023 08:54 PM IST
सार

बलिया में गंगा पार  शाम एक प्रेमी युगल का शव नदी में उतराया हुआ मिला। दोनों की लाश दुपट्टे से बंधा था। पहले तो परिजनों ने पहचानने से इंकार कर दिया। मगर, लिस के काफी समझाने के बाद परिजनों ने शवों की शिनाख्त की। 

विज्ञापन
dead body of lover couple tied with scarf was found in Ganga relatives refused to recognize
गंगा में उतराया मिला प्रेमी युगल का शव (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा में मंगलवार को उतराए मिले युवक और किशोरी के शवों की हो गई । कानूनी पचड़े से बचने के लिए परिजनों ने शवों को पहचानने से इंकार कर दिया था। पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजनों ने शवों की शिनाख्त की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे, जो परिवार को पसंद नहीं था। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। अब पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बलिया मुख्यालय भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नौरंगा गांव निवासी मोहम्मद अवसाद (20) बुआ के घर तिवारी के मिल्की में रहकर पढ़ाई करता था। उसका एक गांव निवासी किशोरी से संबंध हो गया। परिजनों ने इसका विरोध किया। इसके बाद अवसाद 29 जुलाई को किशोरी को लेकर अपने घर चला गया।

विज्ञापन

बिहार की पुलिस ने किया कार्रवाई से इंकार

इसके बाद खुद को एक ही दुपट्टे से बांधा और गंगा में छलांग लगा दी। दोनों के शव जविइनिया गांव के सामने बिहार की सीमा से बरामद किए गए । शव निकालने के बाद निकटवर्ती थाना शाहपुर जिला भोजपुर की पुलिस को सूचना दी गई। वहां की पुलिस ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया और कहा कि दोनों यूपी के नौरंगा गांव के सामने गंगा में कूदे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो भी करना होगा, बलिया की बैरिया पुलिस ही करेगी। इसके बाद बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कानूनी पचड़े से बचने के लिए परिजनों ने दोनों शवों को पहचानने से इन्कार कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात तक पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजनों ने शवों की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस मामले में मंगलवार की सुबह अवसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed