{"_id":"680fd88d2bb0ce3eb8009f48","slug":"dead-body-found-hanging-from-a-noose-on-a-tree-ballia-news-c-190-1-bal1001-138653-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के सरनी गांव में सोमवार देर शाम एक युवक ने पेड़ से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान सत्य प्रकाश खरवार (32) के रूप में हुई है। युवक का शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटकता मिला।
परिजनों के अनुसार सत्य प्रकाश शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश में निकल पड़े। गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत के पास एक पेड़ से उसका शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सत्य प्रकाश कुछ समय से मानसिक तनाव में था।
इससे पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों के अनुसार युवक का कोई स्थायी रोजगार नहीं था, जिससे वह काफी परेशान रहता था। क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर गौरव शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद