फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Daughters no one less, do good upbringing

बलिया: बेटियों किसी ने नहीं कम, करें अच्छी परवरिश

Mon, 20 Feb 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Daughters no one less, do good upbringing
बलिया। महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में महिला जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। उद्देश्य महिलाओं के मन में इस बात की भावना जगाना था कि बेटियां बेटों के बराबर है। उनकी परवरिश भी बेटों की तरह ही करनी चाहिए। जिलाधिकारी ने केक काटकर नवजात बालिकाओं का जन्मदिन मनाया। 35 नवजात बेटियों और उनकी माताओं को बेबी किट, कपड़े, कंबल एवं फल से भरी टोकरी एवं सम्मान गौरव पत्र से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्हें कभी भी बेटों से कम नहीं समझना चाहिए और उनका पालन पोषण भी बेटों की तरह ही करना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आज जनपद में ही हर क्षेत्र में बेटियां बढ़-चढ़कर कार्य कर रही हैं। साथ ही शासन-प्रशासन, मेडिकल, शिक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने भी कहा कि बेटियों को कभी भी कम कर कर नहीं आंकना चाहिए। आपकी जिलाधिकारी भी एक बेटी हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि बलिया जनपद को अब तक दो महिला जिलाधिकारी मिल चुकी हैं। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस सुमिता सिन्हा भी एक महिला हैं। माताओं को बेटियों की परवरिश बेटों से बढ़-चढ़कर करनी चाहिए क्योंकि बेटियां दो परिवारों को बनाती हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा की बेटियों के लिए सरकार ने बहुत सी योजनाएं चला रखी हैं जो उनके जन्म से लेकर उनके शादी तक की सुविधा उपलब्ध कराती हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत कुमार के अतिरिक्त जिला महिला अस्पताल की सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed