फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Daggamar buses will join the fleet of roadways

रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी डग्गामार बसें

Tue, 13 Sep 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Daggamar buses will join the fleet of roadways
बलिया। डग्गामार वाहनों से परिवहन विभाग को काफी नुकसान हो रहा है। बिना परमिट दौड़ रही बसों को रोका तो नहीं जा सकता, इसलिए डग्गामार बसों को रोडवेज में अनुबंध करने की प्रक्रिया चल रही है। परिवहन मुख्यालय की ओर से जिले में सभी रूटों पर चलने वाले डग्गामार वाहनों की सूची मांगी गई है। डग्गामार वाहनों का परिवहन विभाग पर काफी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्यादातर रूटों पर डग्गामार वाहन फर्राटे भर रहे हैं। परिवहन विभाग की ओर से कई बार डग्गामार वाहनों को बंद कराने की कोशिश की गई लेकिन विभाग की हर कोशिश नाकाम साबित हुई है। इसके बाद परिवहन विभाग ने नई कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से सभी रूटों पर डग्गामार वाहनों का सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद संबंधित बसों के मालिकों से वार्ता की जाएगी। उनके सामने बसों को अनुबंधित तौर पर लगाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। एआरटीओर विभाग और बलिया डिपो के अधिकारी संयुक्त रूप से रूटों पर डग्गामार वाहनों का सर्वे कर रहे हैं। इसके साथ ही एआरटीओ में कुछ बस मालिकों के साथ वार्ता भी की गई है। बलिया डिपो के एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिवहन मुख्यालय की ओर से डग्गामार वाहनों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी रूटों पर डग्गामार बसों का सर्वे कराया जा रहा है। डग्गामार बसों के मालिकों से रोडवेज में अनुबंध करने के लिए वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर 15 दिन में मांगी गई एक रूट पर डग्गामार वाहनों की सूची
परिवहन मुख्यालय की ओर से सभी डिपो से डग्गामार वाहनों की सूची मांगी गई है। इसके चलते डिपो को हर 15 दिन में एक से दो रूटों का सर्वे कर डग्गामार वाहनों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी रूटों पर सर्वे किया जा रहा है।

शासन के निर्देश पर डग्गामार वाहनों को चिह्नित करने योजना पर कार्य चल रहा है। जो बसें रोडवेज के नियमों पर खरी उतरती हैं, उन्हें अनुबंधित में शामिल किया जाएगा। - अरुण कुमार राय, एआरटीओ प्रशासन, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed