फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dadri Mela started decorating shop spree

ददरी मेले में दूकान सजाने की लगी होड़

Sat, 12 Nov 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 12 Nov 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Dadri Mela started decorating shop spree
बड़ी चर्खी तथा दूकान को तैयार करते गैर जनपदों के दूकानदार।
महर्षि भृगु की तपोस्थली और उनके शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर कार्तिका मास के पूर्णिमा तिथि से लगने वाले ददरी मेला के लिए गैर जनपदों से आई दूकानें सजने लगी हैं। वहीं मेले में झूला, चर्खी, ब्रेकडांस आदि को लगाकर  पूर्णिमा तक तैयार करने में जी जान से संचालक तथा उनके मजदूर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन



हर साल की भांति इस बार ददरी मेला के मीना बाजार में जिले के साथ ही गैर  जनपदों एवं प्रांतों के दूकान आ चुके है। अपनी अलग-अलग दूकाने आवंटित कराने के बाद उन पर दूकान सजाने शुरू कर दिए है। मेले में लगने वाले बड़े झूले तथा चर्खी का कार्य अंतिम दौर चल रहा है। वहीं मीना बाजार में दूकान सजाने का कार्य भी जोरशोर से चल रहा है। मेला प्रशासन दूकानों के लिए जमीन का आवंटन कर दिया है। इस मेले में गैर जनपदों के साथ गैर प्रांतों की दूकाने  हर साल आती है।
विज्ञापन


इस बार खजला, चूड़ी, स्वेटर, क्राकरी सहित अन्य वस्तुओं की  दूकाने आ चुकी है। दूकानों को सजाने वाले कारीगर अभी से कार्य शुरू कर चुके  है। लखनऊ, कानपुर, फैजाबाद, कोलकाता, झारखंड, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद,  लुधियाना सहित अन्य जगहों से दूकानदार अपने दूकान लेकर आ चुके है। वो अपनी  को अंतिम रूप देने के लिए दिन रात मेहनत कर सजाने का कार्य कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed