फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dadri mela antim daur me

ददरी मेला अंतिम दौर में उमड़ रही भीड़

Wed, 30 Nov 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 30 Nov 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
dadri mela antim daur me
ददरी मेला।
नोटबंदी के फैसले के बीच ददरी मेला अपने अंतिम दौर में चल रहा है। चार दिसंबर को समाप्त हो रहे इस मेले में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। इससे यहां स्टाल लगाने वालों में कुछ राहत है। मेले में दूसरे जनपद से भी लोग पहुंच रहे हैं। मेले में मौत का कुंआ, चरखी, झूला लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 
विज्ञापन

 


ऐतिहासिक ददरी मेले में बुधवार को सुबह से ही मेलार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी। दोपहर तक मेला परिसर ठसाठस मेलार्थियों की भीड़ से भर चुका था। दूकानदारों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। एक तरफ बच्चों की भीड़ चर्खी, झूला, मौत के  कुंआ, जादूगर आदि से मनोरंजन किया। वहीं महिलाओं ने सजावटी व घरेलू सामग्रियों की ज्यादा खरीददारी की।

विज्ञापन

 

इसके अलावा मौसम के बदलते असर के कारण मेलार्थियों ने गर्म कपड़ों की भी खरीददारी की। क्राकरी, लकड़ी की नक्काशीदार व सजावटी सामग्रियों के साथ ही आर्टिफिशियल फ्लावरों आदि के दूकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देरशाम तक उमड़ी रही। साथ ही मेले में खाने-पीने की वस्तुओं से सजी दूकानों पर भी मेला घूमने आए लेाग देरशाम तक लुत्फ उठाते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed