ददरी मेला: जलपरी के फ्लाइंग किस से ठहर गए लोग, रील बनाने और सेल्फी लेने की मची होड़; रही तगड़ी सुरक्षा
Dadri Mela 2025: बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में भीड़ का आलम दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। मनोरंजन के साथ नाश्ता-पानी की दुकान पर ग्राहक जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ballia News: ऐतिहासिक ददरी मेला अपने पूरे शबाब पर है। दिन भर लोगों के आने व जाने का क्रम लगा रहा। दुकनदारों को भी मन लगने लगा है। ऐसे में मेले के अंदर इन दिनों सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र जलपरी बनी हुई है। पानी के बुलबुले से उसका फ्लाइंग किस हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दे रहा है।
बुधवार को जनपरी देखने के लिए लोग का क्रम टूटने का नाम नहीं ले रहा था। युवा व महिलाएं उसके हर कला को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उतावले दिखे। शीशे की जारी भरे पानी में उसकी कलाबाजी से हर कोई आनंद लेना चाह रहा है। ददरी मेले में पहले बार पहुंची जलपरी को देख युवा वर्ग गदगद हो जा रहे है।
जलपरी शो में पानी के अंदर बैठी एक लड़की चमकदार परिधान पहनी हुई है। इसे देखने के लिए बच्चे, युवा और परिवार के साथ लोग आनंद उठा रहे हैं। मंजू व अर्चन ने बताया कि शो के लिए 80 रुपये का टिकट वसूल हो गया।
परिवार संग आए बृजेश जायसवाल ने बताया कि पानी भरे शीशे की जार में मछली की तरह तैरती जल परी इशारों-इशारों में बात करने का अंदाज काफी अच्छा लगा। बच्चों ने उससे हाथ मिलाया। साथ की छोटी बच्ची हटने का नाम ही नही ले रही थी। जलपरी ने बच्ची को हाथ हिलाकर बाय बाय भी किया। बच्ची ने बताया कि पहली बार जलपरी देखी बहुत मजा आया।
सुनामी की निकली हवा, न चलने से युवा मायूस
ददरी मेले सुनामी झूले काे लेकर भी काफी चर्चा होती रही लेकिन उसके चलने व न चलने की गारंटी से युवा वर्ग का काफी नाराज दिखा। मेले में सबसे महंगा आइटम सुनामी झूला है। जिस पर बैठने के लिए एक व्यक्ति को 100 रुपये खर्च करना पड़ रहा है। बुधवार को खराबी आने के कारण झूला चल नहीं सका। उसके मरम्मत के कार्य के लिए क्रेन आदि लगाए गए थे। युवा वर्ग वहां पहुंचकर काफी दुखी दिखाई दे रहे थे। युवाओं ने बताया कि मेला आना बेकार हो गया।
भारतेंदुकला मंच पर कामेड़ी नाइट्स शो आज
ददरी मेला के भारतेन्दु कला मंच पर 20 नवम्बर कॉमेडी नाइट्स शो का आयोजन किया गया है। इस विशेष कार्यक्रम में प्रसिद्ध राष्ट्रीय स्तर के हास्य कलाकार रवीन्द्र जॉनी, राजा रैंचो, जूनियर जॉनी लीवर, सबरस मुर्सानी सहित अन्य ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। सीडीओ ओजस्वी राज ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ददरी मेले में आने वाले सभी दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर एक यादगार संध्या प्रदान करना है। कार्यक्रम शाम को सात बजे से शुरू होगा।