फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dadari mela in ballia

ददरी मेला : 22 से पशु मेला, 7 दिसंबर तक मीना बाजार

Thu, 12 Nov 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
dadari mela in ballia
बलिया। ददरी मेले के आयोजन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। तय हुआ कि 22 से 29 नवंबर तक पशु मेला लगेगा। वहीं 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान तथा 7 दिसंबर तक मीना बाजार मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि दीपावली के बाद भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तमाम जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि जगह-जगह बैरिकेडिंग, सुगम रास्ते की व्यवस्था साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है। किसी भी हाल में उस दिन श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। शुक्रवार को सुबह 9 बजे सभी अधिकारी कार्तिक पूर्णिमा स्नान वाले रास्ते पर पहुंचकर अपनी व्यवस्था के संबंध में स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साथ ही तत्काल काम भी शुरू करा देंगे। बैठक में सीडीओ विपिन जैन, नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, एडीएम रामआसरे, एसडीएम सदर राजेश यादव, सीएमओ डा.जितेंद्र पाल, अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव, ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, चेयरमैन और नगरपालिका कर्मी व सभासद विकास पांडेय लाला, अमित दूबे, सुमित मिश्रा गोलू, के अलावा रुपेश चौबे, सागर सिंह राहुल आदि मौजूद आदि रहें।
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल संग मेला स्थल से अलग हो सकेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
बैठक में यह भी तय हुआ कि मेले में कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। अगर होगा भी तो किसी ऐसे अन्य स्थल पर, जहां शारीरिक दूरी का पालन कराने की जिम्मेदारी आयोजक ले सकें। इस बात का भी ख्याल रखा जाएगा कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सिर्फ पारंपरिक गतिविधियां ही की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed