{"_id":"60cb796b8ebc3e2cfc3094d9","slug":"cyber-crime-in-ballia-ballia-news-vns5953708107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में दर्ज हुए कुल 103 मामले, 55 का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में दर्ज हुए कुल 103 मामले, 55 का हुआ समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। तकनीकी रूप से साइबर सेल अपराधियों से कई कदम पीछे है, क्योंकि साइबर सेल के पास इनकी गिरेबान पकड़ने के लिए आधुनिक संसाधन नहीं है। ऐसे में साइबर अपराध के प्रत्येक मामले का पर्दाफाश नहीं हो पा रहा है। हांलाकि साइबर सेल ने कोरोना काल के दौरान एक अप्रैल से अब तक बैंक व सोशल मीडिया से संबंधित कुल 103 मामलों में से करीब 55 का तत्काल समाधान किया। करीब 34 मामले पेंडिग हैं। इसके अलावा विभिन्न मामलों में करीब एक लाख 15 हजार रुपये की रिकवरी कराने का काम किया।
कोरोना काल के दौरान एक अप्रैल 2021 से 17 जून तक कुल 103 मामले दर्ज किए गए थे। इसमें बैंक से संबंधित 89 और सोशल मीडिया से संबंधित 14 मामले है। बैंक से संबंधित 55 मामलो में चार्जशीट लगाकर निस्तारित कर दिया गया. जबकि 34 मामले अभी पेंडिग हैं। वहीं सोशल मीडिया से संबंधित कुल 14 मामलों में आठ का निस्तारण कर दिया गया है, जबकि छह मामले पेंडिग हैं। आंकड़े के मुताबिक अप्रैल में 35, मई में 26 और जून में 28 मामले बैंक से संबंधित दर्ज किए गए। वहीं सोशल मीडिया से संबंधित मामले अप्रैल में छह, मई माह में पांच व जून में तीन मामले दर्ज किए गए।
इस बाबत पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने बताया कि साइबर क्राइम के मामलों को गंभीरता से लिया जाता है। इसके लिए लोगों की जागरूक भी करने का प्रयास हो रहा है। यहां किसी भी थाने में साइबर विशेषज्ञ नहीं है। साइबर सेल में दो कंप्यूटर है। इसके अलावा दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बावजूद जितने में हमारी व्यवस्था है उतने में अच्छा कार्य करने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन
फर्जी आईडी बनाकर मित्र व परिचितों से ऐठ रहे पैसे
बलिया। वर्तमान में आपके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपके मित्र व परचितों से रुपये मांगने की घटना प्रतिदिन हो रही है। इस प्रकार की फर्जी फेसबुक आईडी को बनाए जाने पर आप स्वयं साइबर सेल द्वारा जारी गाइडलाइन के माध्यम ये अपनी फर्जी आईडी को बंद कर सकते है या करवा सकते हैं। इसके लिए साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का काम कर रहा है। साइबर सेल ने आमजन से अनुरोध किया है कि मजबूरी होने पर ही आधार कार्ड से पैसे निकाले, क्योंकि आधार कार्ड से पैसा निकालने वालों के साथ घटनाएं ज्यादा हो रही हैं।
----------------------
यह है साइबर क्राइम...
- सोशल मीडिया के जरिए बिना इजाजत के अश्लील फोटो व मैसेज भेजना।
- दूसरे के खाते से ऑनलाइन शॉपिंग करना।
- पासवर्ड चुराकर पैसा निकालना या दूसरे खाते में स्थानांतरण करना।
- फर्जी आईडी बनाकर आपके मित्र व शुभचितंकों से रुपये एठना।
------------------------
इन बातों का रखें ध्यान..
- किसी को अकाउंट की जानकारी न दें
- एटीएम में पैसा निकालते वक्त सावधानी बरतें।
- किसी अनजान व्यक्ति को एटीएम कार्ड या 16 डिजिट का नंबर व पासवर्ड न दें।
- फेसबुक या व्हाट्सएप पर जिसे नहीं जानते हैं उन्हें ऐड ना करें