फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Custom Mumbai won the opening match of Volleyball

वालीबॉल का उद्घाटन मैच कस्टम मुम्बई ने जीता

Sat, 04 Dec 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Custom Mumbai won the opening match of Volleyball
नरहीं। खेल निदेशालय की ओर से अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता शनिवार को सेवा संघ इंटर कॉलेज सोहांव के प्रांगण में शुरू हुई। उद्घाटन मैच कस्टम मुंबई ने एसएसबी लखनऊ के बीच खेला गया। 3-2 से संघर्षपूर्ण मुकाबले में मुकाबला अपने नाम कर मुंबई ने अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शनिवार को खेले गए उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच कस्टम मुंबई और एसएसबी लखनऊ के बीच खेला गया। पहला मैच काफी रोमांचक रहा। संघर्षपूर्ण मुकाबले में कस्टम मुंबई में एसएसबी लखनऊ को 3-2 से पराजित कर दिया। खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का खूब हौसला अफजाई की। दूसरा मुकाबला यूपी एलेवेन और जाट रेजीमेंट बरेली के बीच शाम को खेला जा रहा था। निर्णायक की भूमिका में उपेंद्र सिंह, डॉ. विनोद सिंह रहे। इस मौके पर सचिव उत्तर प्रदेश वालीबॉल संघ सुनील कुमार तिवारी, मणिंद्र नाथ राय, सारंधर राय, क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, मुकेश सब्बरवाल, डॉ. अखिलेश राय, डॉ. सीपी यादव, प्रभात कुमार राय, निरंजन राय, अतुल राय, नीरज राय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed