फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   cultural

यीशु के जन्मदिन पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

Thu, 26 Dec 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
cultural
क्रिसमस के मौके पर शांता क्लाज के वेश में बच्चा। - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर सहित आसपास के चर्च और मिशनरियों में प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रार्थना सभा भी आयोजित की गई। वहीं यीशु के अनुयायियों को उनके संदेश पर चलने का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान सेंटा क्लाज ने बच्चों में टॉफी व केक बांटा।
विज्ञापन

नगर के विशुनीपुर स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में फादर के नेतृत्व में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान फादर ने यीशु के जन्म के बारे में बताने के साथ ही उनके द्वारा बताए गए मार्गों का अनुसरण करने का संकल्प दोहराया। कहा कि प्रभु यीशु इस संसार में दु:खी, निराश व हताश लोगों के उद्धार के लिए पैदा हुए थे। कहा कि अपने जीवन में धार्मिकता व पवित्रता का ध्यान रखना होगा। इस दौरान ईसाई समुदाय समेत सभी धर्मों के लोगों ने कैंडल जलाकर मुल्क की सलामती की प्रार्थना की।
विज्ञापन

रसड़ा: प्रभु यीशुु का जन्मदिन क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के परसिया स्थित चर्च परिसर में विशाल प्रार्थना सभा एवं मेला का आयोजन किया गया। इसके अलावा बैजलपुर चर्च, पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर सहित तमाम गांवों में प्रभु यीशु की याद में उनकी झांकी सजायी गयी तथा उनकी आराधना कर प्रभु के संदेशों पर चलने का संकल्प लिया गया। पूर्वांचल ग्रामीण चेतना के निदेशक फादर जान मसीह ने कहा कि प्रभु ने हमेशा करूणा, प्रेम, दया के रास्ते पर चलकर मानवता की सेवा करने का संदेश दिया है और उनके संदेशो पर चलकर ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतसर: मरियम सेवा आश्रम स्थित चर्च में क्रिसमस के मौके पर विशेष प्रार्थना सभा के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संत जोसेफ जूहा प्रांगण में क्रिसमस मेला का भी आयोजन किया गया जहां बच्चों संग अभिभावकों ने भी मेले का लुत्फ उठाया। मिशन परिवार द्वारा वर्तमान में पड़ोसी प्रेम की प्रासंगिकता पर सर्व धर्म संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डा.एस पी जॉन बीएचयू सहित विभिन्न धर्मावलंबियों द्वारा सर्वधर्म समभाव पर अपने विचार व्यक्त किये। इसके पूर्व स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में स्वागत गीत, समूह नृत्य, प्रहसन, लोकनृत्य, लोकगीत आदि से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राम कुमार गुप्ता, डा.सत्यनारायण गुप्ता, रामआशीष यादव, पारस यादव, अवधेश शर्मा, अशोक पांडेय, लोकेश पांडेय, नंदजी, जीतेंद्र सहाय आदि रहे। संचालन मनोज कुमार ने किया। चर्च के फादर आनंद प्रकाश ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

फेफना: क्षेत्र के एकौनी ग्राम में स्थित संत थॉमस स्कुल में विद्यालय परिवार द्वारा अत्यंत उत्साह से क्रिसमस मनाया गया। छात्र/छात्रावों द्वारा परमेश्वर को धन्यवाद देते हुए प्रार्थना की गयी। न्यू टेस्टामेंट से कुछ चुनिंदा अध्यायों का पाठ किया गया। विद्यालय के संरक्षक एनजे जॉन ने कहा कि ईशा मसीह को स्वीकारना धर्म बदलना नहीं है, बल्कि मन, आचरण और क्रिया बदलना मात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed