{"_id":"62b3390007f01f03b3240f6e","slug":"ct-scan-machine-bad-patient-upset-ballia-news-vns660193152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी स्कैन मशीन खराब, मरीज पेरशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी स्कैन मशीन खराब, मरीज पेरशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के नए भवन में स्थापित सीटी स्कैन मशीन खराब होने पर बुधवार को मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि सीटी स्कैन मशीन मंगलवार की शाम से खराब है। जिससे मरीज प्राइवेट सीटी स्कैन सेंटरों पर जाने को विवश रहे।
करीब तीन साल से जिला अस्पताल में मरीजों के लिए सीटी स्कैन की मुफ्त सुविधा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। मंगलवार की शाम को सीटी स्कैन मशीन के अचानक काम नहीं करने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीटी स्कैन प्रभारी ने बताया मशीन में टेक्निकल समस्या होने से कार्य नहीं कर रही है। इस संबंध में इंजीनियर को सूचना दे दी गई है।
प्रतिदिन होते हैं करीब 70 सीटी स्कैन
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेंटर पर प्रतिदिन 60 से 70 मरीजों का सीटी स्कैन होता है। बुधवार को भी सुबह 30 से अधिक मरीजों का सीटी स्कैन होना था। लेकिन, अचानक मशीन ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
आज चालू हो जाएगी मशीन
सीटी स्कैन सेंटर के प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे ने बताया कि मशीन खराब होने की सूचना मंगलवार को ही इंजीनियर को दे दी गई है। बृहस्पतिवार को दोपहर तक मशीन ठीक होने की उम्मीद है, इसके बाद सीटी स्कैन शुरू कर दिया जाएगा।