{"_id":"6ac93b8699f5e07ef106a9c5","slug":"crowd-goes-out-of-control-at-akhileshs-event-barricades-broken-ballia-news-c-190-1-bal1001-174800-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अखिलेश के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, टूटी बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अखिलेश के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, टूटी बैरिकेडिंग
विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं में शामिल होने प
सिकंदरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के शुक्रवार को गोसाईंपुर आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
हेलिपैड स्थल पर कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने लगे। इससे मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। हेलीपैड से लेकर दिवंगत रामगोविंद चौधरी के पैतृक आवास तक समर्थकों का हुजूम लगा रहा। जैसे ही कार्यकर्ताओं को अपने नेता के करीब पहुंचने का मौका मिला, भीड़ का दबाव बढ़ने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान हेलिपैड स्थल पर लगी बैरिकेडिंग टूट गई और कई कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा पार कर आगे बढ़ने लगे।
स्थिति को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों को लगातार प्रयास करना पड़ा। भीड़ को पीछे हटाने और रास्ता खाली कराने के दौरान पुलिसकर्मी कुछ कार्यकर्ताओं को पकड़कर वहां से हटाते भी नजर आए।
इसके बावजूद उत्साहित कार्यकर्ता बार-बार आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। इससे मौके पर बार-बार अव्यवस्था की स्थिति बनी और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया।
इस बीच दिवंगत रामगोविंद चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। वह हाथ जोड़कर लोगों को समझाते और भीड़ को नियंत्रित रखने का प्रयास करते दिखाई दिए। हेलिपैड से लेकर रामगोविंद चौधरी के आवास तक समर्थकों की मौजूदगी के कारण पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।