फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Criminal Guddu Nut arrested

वांछित अपराधी गुड्डू नट चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue, 17 Sep 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Criminal Guddu Nut arrested
चिलकहर। पुलिस के लिए सिरदर्द बने वांछित अपराधी गुड्डू नट को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की शाम गड़वार पुलिस को सूचना मिली कि गुड्डू नट चिलकहर रेलवे स्टेशन से कहीं भागने की फिराक में है। तभी पुलिस ने छापेमारी कर उसको दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा व दो कारतूस मिला। गुड्डू के खिलाफ अलग-अलग थाना में हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन मामलों में मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के नकहरा निवासी गुड्डू नट पिछले कई वर्षों से लूट, डकैती हत्या जैसे संगीन मामलों में जेल की सजा काट चुका है। इधर कुछ दिन पूर्व जमानत पर निकलने के बाद उसका तांडव और बढ़ गया है। ऐसे में गुड्डू पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था, जबकि उसको पकड़ने के लिए एसटीएफ लगी हुई थी। लेकिन हर बार वह भाग जाता था। इसबीच सोमवार की शाम गड़वार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुड्डू नट कहीं भागने की फिराक में चिलकहर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा है। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया, तलाशी के दौरान उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस मिला। मंगलवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed