{"_id":"5ad0ede84f1c1b85028b4613","slug":"villagers-blocked-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन की मौत से उबले ग्रामीण, शव रख लगाया जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइनमैन की मौत से उबले ग्रामीण, शव रख लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने के बाद लाइन पर अटका लाइनमैन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजईपुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत बीबीपुर गांव में गुरुवार को फाल्ट ठीक करते समय हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलसे प्राइवेट लाइनमैन की देर रात मऊ जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को दोपहर उसका शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र के सामने शव रखकर नगरा-बरौली मार्ग पर जाम कर दिया।
जाम की सूचना के बाद विद्युत विभाग के एसडीओ जेई पहुंचे और एक लाख का चेक के साथ ही 25 हजार नकद प्रदान किया। साथ ही मृत लाइनमैन की पत्नी को विभाग में सफाईकर्मी तथा बेटे को संविदा पर रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए और जाम खोल दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरौली के मौजा कोटिया निवासी सुरेश पाल (50) रजईपुर विद्युत उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। गुरुवार को वह बीबीपुर गांव में किसी फाल्ट को ठीक करने के लिए विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी से शट डाउन लेकर गया था। जब वह बिजली के खंभे पर चढ़कर 11000 हजार लाइन को ठीक कर रहा था, तभी उसमें करेंट आ गया। इससे वह झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
निजी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मऊ के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मऊ में ही उसके शव का अंत्य परीक्षण हुआ। इसके बाद शुक्रवार को उसका शव घर पहुंचा तो ग्रामीण घटना को लेकर उबल पड़े। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र रजईपुर के सामने शव रखकर नगरा-बरौली मार्ग को जाम कर दिया।
सूचना पर पहुंचे बेल्थरारोड के एसडीओ अखिलेश यादव व जेई अवधेेश कुमार ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये का चेक व 25 हजार रुपये नकद प्रदान किया। इसके अलावा लाइनमैन की पत्नी को विभाग में सफाईकर्मी तथा उसके पुत्र को संविदा पर रखने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हो गए। करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया।