फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two people arrested with liquor worth Rs 21 lakh

21 लाख की शराब के साथ्ा दो लोग गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2017 11:02 PM IST
ballia
ballia Updated Sat, 12 Aug 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two people arrested with liquor worth Rs 21 lakh
रसड़ा के माधोपुर गांव के पास से बरामद शराब। - फोटो : ballia
कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित इंडस्ट्रियल क्षेत्र के एक उद्योग प्रांगण में एसटीएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की भोर में छापेमारी कर डीसीएम ट्रक से देशी शराब की पेटी उतरते समय पकड़ लिया। मौके से ट्रक ड्राइवर समेत एक शराब माफिया को धर दबोचा। वहीं तीन युवक भागने में सफल रहे। चौबीस घंटे के अंदर दो जगहों से छापेमारी के दौरान  देसी शराब का जखीरा पकड़ा गया है।
विज्ञापन


लंबे समय से चल रहे अवैध शराब का धंधा करने वालों पर पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है। पुलिस ने 21 लाख रुपये की लागत शराब को तस्कर समेत गिरफ्तार कर लिया। भोर में लगभग चार बजे मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर के एसटीएफ प्रभारी राजकुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र यादव ने पुलिस फोर्स के साथ एक इंडस्ट्रियल क्षेत्र के एक अहाते को घेर लिया ।  ट्रक में लदी सड़ी प्याज के साथ छुपाकर रखी गई चंडीगढ़ निर्मित देसी शराब की पेटी को उतारते समय अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन



छापेमारी देख शराब माफिया में भगदड़ मच गई। भागते समय ड्राइवर गड़वार थाना के हजौली निवासी संजय पांडेय और शराब तस्कर देवरिया जनपद  के रहीम अंसारी को पुलिस ने धर दबोचा। वहीं तीन युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकलने में सफल रहे। तलाशी के दौरान गाड़ी से 550 चंडीगढ़ निर्मित देशी शराब की पेटियां थी। कोतवाल जगदीशचंद यादव ने बताया कि काफी दिनों से यहां बाहर से शराब लाकर तुरंत छोटी छोटी गाड़ियों द्वारा बिहार सहित अन्य जगहों पर सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed