{"_id":"57ee75c24f1c1bcc0957473c","slug":"truck-ne-kuchala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने छात्रा को रौंदा, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने छात्रा को रौंदा, पिता-पुत्र घायल
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Fri, 30 Sep 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के शीशमहल के पास शुक्रवार की सुबह बेकाबू ट्रक ने एक छात्रा को रौंद दिय़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। घटना के बाद परिवार वालों के साथ स्थानीय नागरिकों ने एनएच-31 को जाम कर दिया। उधर भाग रहे ट्रक को फेफना के पास पुलिस ने चालक सहित पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जामकर्ताओं को किसी तरह समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गड़हा मुहल्ले निवासी संजय तिवारी (45) अपनी पुत्री प्रिया तिवारी (12) और पुत्र प्रियांशु (10) को बाइक से लेकर मिड्ढी स्थित किराये के मकान से गड़हा मुहल्ला में निर्माणाधीन मकान पर शुक्रवार की सुबह जा रहे थे। शीश महल सिनेमा हॉल के समीप बैरिया की ओर से तेजगति से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया।
टक्कर से तीनों गिर पड़े और ट्रक चालक बालिका को रौंदते हुए भाग गया। वहीं पिता-पुत्र जख्मी हो गए। वहीं जिसे फेफना थाने तिराहे के समीप फेफना पुलिस ने ट्रक समेत चालक और खलासी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। इधर आक्रोशित लोगों ने मृतका के घायल पिता के साथ एनएच-31 को जाम कर दिया। मांग किया कि ट्रक चालक व खलासी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाय। सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे कोतवाल डीके श्रीवास्तव के काफी समझाने-बुझाने के बाद जामकर्ताओं ने जाम समाप्त किया।