फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sarfraz was the head chopped corpse

सरफराज की थी सिर कटी लाश

Wed, 19 Aug 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Wed, 19 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sarfraz was the head chopped corpse
मनियर-सिकंदरपुर मार्ग स्थित निपनिया गांव के पास सड़क किनारे मंगलवार को सिरकटी लाश मिली थी। शव का शिनाख्त शहर कोतवाली क्षेत्र के विशुनीपुर निवासी सरफराज अहमद (26) के रूप में की गई।
विज्ञापन


इसकी खबर मिलते ही विशुनीपुर मुहल्ले में मातम छा गया। शव का पोस्टमार्टम तत्काल कराने के लिए परिवार के सदस्य और मुहल्ले के लोग जिला अस्पताल में हंगामा करने लगे। पोस्टमार्टम होने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली के विशुनीपुर मोहल्ला निवासी सरफराज खान पुत्र मुस्लिम खान के घर सोमवार शाम दो बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे। फिर बाइक सवारों ने सरफराज से जमीन बिक्री को लेकर पूछताछ की। इस पर उसने बाइक सवारों से परिचय पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें से एक युवक अपना परिचय हल्दी थाना क्षेत्र के रणविजय सिंह का नाम लेते हुए खुद को उनका छोटा भाई हिमांशु सिंह बताया। इसके बाद सरफराज सतीशचंद्र कोलज के पास की जमीन दिखाने की बात घर वालों से कह कर हवाई चप्पल पहने चला गया। जब आठ बजे तक वापस नहीं आया, तो घर वालों ने उसकी मोबाइल पर फोन किया।

 इस पर सरफराज ने अपना लोकेशन रेवती बताते हुए कुछ देर में घर आने की बात कही। जब वह नहीं आया तो रात के 11 बजे घरवालों ने दोबारा फोन किया, तो मोबाइल फोन बंद बताने लगा। सुबह तक वह घर नहीं आया तो अनहोनी की आशंका होने लगी और घरवाले तलाश में जुट गए।

उधर जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर जब सिरकटी लाश पहुंची तो किसी ने शव को शहर कोतवाली क्षेत्र के विशुनीपुर मोहल्ला निवासी सरफराज का शव होने की आशंका व्यक्त की। आशंका के आधार पर  दो सिपाही उसके घर पहुंचे और पूरी बात बताई और उसके हुलिया के बारे में बताया।


इसके बाद घर परिवार के साथ ही कुछ मोहल्ले के लोग भी अस्पताल पहुंचे, वहां शिनाख्त सरफराज के रूप में की। इस बाबत मनियर एसओ सत्येंद्र यादव ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed