{"_id":"56d9d5cf4f1c1bdd078b4913","slug":"police-empty-handed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
संवाददाता/अमर उजाला/बलिया
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा ग्राम पंचायत अंतर्गत भोज के टोला में एक दहेज हत्या का मामला प्रकाश में आया था। मामले में गत बुधवार को पुलिस ने मृत विवाहिता के पिता के तहरीर पर दहेज हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में छह के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। लेकिन अब तक इस मामले के आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं।
बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर निवासी रमाशंकर यादव ने अपनी पुत्री का विवाह कोटवा ग्राम पंचायत के भोज के टोला निवासी सुनील यादव के पुत्र सोनू यादव से 28 अप्रैल 2015 को हिंदू रीति रिवाज के साथ किया था। तहरीर में उन्होंने कहा है कि रमाशंकर यादव की पुत्री इंद्रावती को ससुरालीजन शादी के बाद से दहेज में बाइक की मांग करते थे। दहेज में बाइक न मिलने वे ससुरालीजन मेरी पुत्री को मारते-पीटते थे। कई बार इस मामले में पंचायत के सहारे सुलह-समझौता भी किया गया।
लेकिन बाइक की मांग बराबर होती रही। अंत में 29 फरवरी 2016 को सोनू यादव और उसके पिता सुनील यादव, चाचा रमेश्वर, अर्जुन यादव और सुनील की पत्नी तथा उसकी भाभी ने मिलकर मारपीट कर उसे मार डाला। इसे बाद उसके शव को जलाकर ठिकाने लगा दिया था। मामले में पुलिस ने विवाहिता के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तो शुरू कर दी। लेकिन अब तक मामले के आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
इस बाबत बैरिया एसओ संजय सिंह ने बताया कि मामले में दहेज हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में पति, सास औ श्वसुर सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।