फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pati se anban par laga li fansi

पति संग अनबन के बाद लगा ली फांसी

Thu, 26 May 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 26 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Pati se anban par laga li fansi
rape
नगरा थाना क्षेत्र के गौवापार गांव में गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना के समय विवाहिता के सास-श्वसुर खेत में काम करने गए हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन



नगरा थाना क्षेत्र के गौवापार गांव निवासी रीना देवी और उसके पति अमरेश में गुरुवार की सुबह से अनबन हो गई। इसके बाद मृतका की सास, ससुर खेत में काम करने चले गए। वहीं उसका पति भी किसी काम से चला गया। खेत से सास जब घर आई तो बहू की कहीं आहट नहीं मिली।
विज्ञापन


इसके बाद वह कमरे में पहुंची तो देखा कि बहू पंखे की कुंडी में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। यह देख वह शोर मचाने लगी। शोर सुन आसपास के सैकड़ों लोग भी मौके पर पहुंच गए। खबर मिलने पर मृतका का पति अमरेश भी पहुंचा। इसके बाद अमरेश ने मृतका के पिता आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के मड़ई परसिया गांव निवासी फूलबदन सिंह पटेल तथा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के मायके वाले भी गौवापार पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतका की एक साल की एक पुत्री मुन्नी है। रीना की शादी वर्ष 2009 में राजेंद्र के पुत्र अरविंद से हुई थी। लेकिन कुछ दिन बाद अरविंद का आकस्मिक निधन हो गया। उसके बाद रीना की शादी अरविंद के छोटे भाई अमरेश से वर्ष 2012 में शादी कर दी गई।


मृतका का पति अमरेश ने बताया कि हर पति-पत्नी में झगड़ा होता है। लेकिन मुझे इस प्रकार की घटना की थोड़ी भी उम्मीद नहीं थी। इस बाबत रसड़ा सीओ श्रीराम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा मायके वालों से तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed