फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nakab laga kar chori

चोरों ने दूकानों में लगाया नकब

Mon, 04 Apr 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 04 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Nakab laga kar chori
बेखौफ हुए चोर
थाना क्षेत्र के कोटवा चमड़ा गोदाम के पास स्थित आटा-चक्की के साथ ही सीमेंट-बालू तथा गिट्टी की दूकान में रविवार की रात चोरों ने पीछे से नकब लगाकर नगदी सहित हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


दूकानदार जब सोमवार की सुबह दूकान खोलने पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है। बैरिया थाना क्षेत्र के भरत छपरा निवासी अशोक कुमार गुप्ता की कोटवा स्थित चमड़ा गोदाम के पास आटा-चक्की और बिल्डिंग मैटेरियल की दूकान है।
विज्ञापन


रविवार की शाम अशोक अपनी दूकानें बंदकर घर चले गए। रात में किसी पहर चोरों ने दूकान के पीछे से नकब लगाकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दूकान से दो बैट्री, पांच कुंतल मक्का, वजन तोलने वाला बाट तथा आटा चक्की पर रखे अन्य उपकरण और 5000 रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूकानदार ने जब सोमवार को दूकान खोला तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गया। इसके बाद उसने जांच पड़ताल की तो दूकान के पीछे नकब लगा दिखा। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दे दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि घटना की तहरीर मिल गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के  बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed