फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Millions of temple jewelery theft

मंदिर से लाखों के आभूषण चोरी

Mon, 30 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 30 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Millions of temple jewelery theft
चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर से चोरों ने लाखों के आभूषण समेत दान पेटिका से हजारों रुपये पर हाथ साफ कर लिया। मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट, हार सहित अन्य आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह पूजन अर्चन करने पहुंचे लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस को इसकी तहरीर दे दी गई है। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


रविवार की रात मौका पाकर चोर मंदिर के पीछे से अंदर घुस गए। इस दौरान चोरों ने मंदिर की दान पेटिका में रखे करीब 25 हजार रुपये, देवी प्रतिमा से सोने का मांग टीका, नथिया, दो सोने की आंख, चांदी का हार, चांदी के दो आंख सहित लाखों के समान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


सुबह घटना की जानकारी उस समय हुई, जब लोग सोमवार सुबह पूजन अर्चन करने गया। मंदिर का ताला टूटा और प्रतिमा से आभूषण गायब देख अवाक रह गए। इसकी सूचना पुजारी को दी गई। देवी प्रतिमा का चांदी का मुकुट और सोने की बिंदिया चोर जल्दबाजी में मंदिर में ही छोड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मंदिर पर कसबे के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। किसी ने इसकी सूचना चितबड़ागांव पुलिस को दी। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना की तहरीर पुजारी ने चितबड़ागांव थाने में दी है। चितबड़ागांव एसओ जेबी सिंह ने बताया कि मंदिर में चोरी के   मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed