फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   mandir me chori ballia

रामजानकी मंदिर से 15 मूर्तियां चोरी

Thu, 07 Apr 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 07 Apr 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
 mandir me chori ballia
क्राइम
भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौंवा स्थित शहीद स्मारक के निकट रामजानकी मंदिर से चोरों ने ताला तोड़कर 15 मूर्तियां और दान पेटिका चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने भीमपुरा थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के चरौंवा गांव स्थित शहीद स्मारक के बगल में राम जानकी मंदिर है। बुधवार की रात में मंदिर के पुजारी अंजनी अपनी मां को देखने के लिए गांव गए थे। इसी दौरान चोरों ने राम-जानकी मंदिर का ताला तोड़कर राम-जानकी की बड़ी प्रतिमा को छोड़कर उनके अगल-बगल में स्थापित 15 देवी देवताओं की अष्टधातु की मूर्ति चोर उठा ले गए।
विज्ञापन


वहीं रखा दान-पेटिका को भी चोरों ने गायब कर दिया। दानपेटिका को चोरों ने कुछ दूर स्थित एक बागीचे में ले जाकर उसे तोड़ा और उसमे रखा नकदी निकालकर ले भागे। राम जानकी की बड़ी प्रतिमा को उखाड़ने में असफल रहने की वजह से वे उसे नहीं ले जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अगल-बगल की मूर्तियों मामूली तौर पर जमीन पर चिपकाई गई थी। हालांकि ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि सभी चोरी गई मूर्तियां अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां है। इस बावत थानाध्यक्ष भीमपुरा सुरेश सिंह ने बताया कि अष्टधातु की 15 छोटी-बड़ी मूर्तियों के चोरी होने की तहरीर मिली है। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed