फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bullion trading house half million theft

सराफा कारोबारी के घर डेढ़ लाख की चोरी

Thu, 11 Feb 2016 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Thu, 11 Feb 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
Bullion trading house half million theft
नगरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित सराफा कारोबारी के घर से बुधवार की रात डेढ़ लाख के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गए। बुधवार की रात किसी पहर कारोबारी के घर में घुसे चोरों ने आभूषण का बक्सा सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घरवालों को चोरी की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। पीडि़त ने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी।
विज्ञापन



नगरा कस्बा निवासी बलिराम प्रसाद का मकान भीमपुरा मार्ग पर स्थित है उसी में उन्होंने सराफा की दूकान भी खेला है। बुधवार की शाम बलिराम दूकान बंद कर भोजन करने के बाद सो गए। रात में किसी समय मौका पाकर चोर घर के पीछे से छत पर चढ़कर अंदर घुस गए। चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ा और उसमें रखा एक बक्सा उठा ले गए।
विज्ञापन



कारोबारी की माने तो बक्से में सोने की दो चेन, एक मंगलसूत्र, एक झुमका, चार अंगूठी के अलावा 10 हजार नकद रुपये थे। गुरुवार को जब कारोबारी सोकर उठे तो उन्होंने कमरा खुला देखा और जांच करने पर बक्सा गायब मिला। काफी तलाश के बाद बक्सा पड़ोसी की छत पर टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन उसमें का सारा सामान गायब था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसकी तहरीर पीडि़त ने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस  मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed