{"_id":"5a37f1404f1c1bee6a8b4981","slug":"bjp-leader-s-home-runs-for-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री के घर पर अराजकतत्वों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेत्री के घर पर अराजकतत्वों का धावा
ballia
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर गांव में भाजपा नेत्री उर्मिला सिंह पत्नी सत्यदेव सिंह के घर सोमवार की भोर में अराजक तत्वों ने धावा बोल दिया। रिहायशी मड़हों मे आग लगा दी। जिससे दैनिक उपयोग के हजारों के कीमती सामान के साथ नगदी जलकर राख हो गई। मशक्कतों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। भाजपा नेत्री ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। हालांकि देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
बताया जाता है कि चांद दियर गांव की भाजपा नेत्री उर्मिला सिंह के घर पर अराजकतत्वों द्वारा आग लगा दिए जाने से मड़हे में रखा दैनिक उपभोग के सभी सामानों के साथ ही एक रंगीन टीवी, करीब एक लाख रूपये, एक जोड़ा मांगटीका, एक जोड़ा झुमका, अंगूठी, पायल, बर्तन व अनाज जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया।
उर्मिला सिंह ने बैरिया थाना में तहरीर देकर गांव के ही सात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ दो दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। विरोध करने पर उन लोगों ने आग लगाने की धमकी दी थी। इन्हीं लोगों ने रिहायशी मड़हे में आग लगाया है। पीड़िता ने घटना के संबंध में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ उमेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई े की जाएगी।